एक्सप्लोरर

25 नवंबर के मद्देनजर अयोध्या किले में तब्दील, राउत के बयान से माहौल गर्म

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर माहौल और गर्मा दिया है कि जब बाबरी मस्जिद को 17 मिनट में ढहाया जा सकता है, तो फिर मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है.

अयोध्या: अयोध्या में रविवार को भगवा कैंप के शक्ति प्रदर्शन से दो दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने शहर को किले में तब्दील कर दिया है, वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर माहौल और गर्मा दिया है कि जब बाबरी मस्जिद को 17 मिनट में ढहाया जा सकता है, तो फिर मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "हमने 17 मिनट में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था, लेकिन कागजी काम, कानून या अध्यादेश बनाने में इतना समय क्यों लग रहा है."

शिवसेना नेता यहां बीते कुछ दिनों से अपने पार्टी नेताओं और दो विशेष ट्रेनों से यहां आए सैकड़ों शिवसेना समर्थकों के साथ डेरा डाले हुए हैं. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति भवन से लेकर उत्तरप्रदेश तक भाजपा की सरकार है. राज्यसभा में ऐसे कई सदस्य हैं जो राम मंदिर का समर्थन करते हैं."

राउत ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को अयोध्या में 'भव्य राममंदिर के तत्काल निर्माण' के लिए कानून लाना चाहिए. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी रविवार को राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण की मांग के लिए 'धर्म संसद' का आयोजन करने वाली है.

आयोजकों ने इसके लिए राज्य के विभिन्न भागों से लोगों को लाने-ले जाने के लिए कई ट्रेनों, बसों, ट्रालियों, टैक्सियों को लोगों के लिए बुक किया है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि रविवार को दो लाख से ज्यादा लोगों के अयोध्या आने की संभावना है.

वहीं शिवसेना की तरफ से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे यहां रविवार को कई समारोह में भाग लेंगे और भव्य राम मंदिर के तत्काल निर्माण की मांग करेंगे. सूत्रों ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार शिवसेना के शीर्ष नेताओं के साथ यह सुनिश्चित कर रही है कि विवादास्पद स्थल के पास किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे.

सरकार के सूत्रों ने कहा कि स्थानीय खुफिया इकाईयों को अलर्ट पर रखा गया है और शिवसेना प्रमुख के यहां आने से पहले अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

इस मामले में, योगी आदित्यनाथ सरकार फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है. एक तरफ, सरकार ने कहा है कि 'राम भक्त' अयोध्या में एकत्रित हो सकते हैं और धार्मिक रीति रिवाज कर सकते हैं, दूसरी तरफ सरकार ने पुलिस और जिला प्रशासन से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

रविवार को अयोध्या किले में तब्दील हो गया. पुलिस ने अयोध्या को आठ जोन और 16 क्षेत्रों में बांट दिया. राज्य के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, मुख्य सचिव(गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया.

राज्य सरकार ने यहां पीएसी (प्राविंसियल आम्र्ड कांस्टेबुलरी) की संख्या 20 से बढ़ाकर 48 कर दी है. डीजीपी ने शुक्रवार को कहा, "डरने की कोई बात नहीं है. हम सतर्क हैं और कानूव व व्यवस्था का पालन किया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई कितना भी बड़ा हो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR की बात पर VHP अध्यक्ष का बयान
'कोई कितना भी बड़ा हो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR की बात पर VHP अध्यक्ष का बयान
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों हाउस अरेस्ट भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों हाउस अरेस्ट भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
UP News: संभल की राइस मिल में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत
संभल की राइस मिल में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत
भरत तिवारी एनकाउंटर: परिजनों से मिलने बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज, मां ने कहा- 'हमने…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: परिजनों से मिलने बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज, मां ने कहा- 'हमने…'

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
'आधार, पासपोर्ट या वोटर ID नहीं, BJP का कार्ड...' नागरिकता के सबूत मुद्दे पर रोहिणी आचार्य का तंज
'आधार, पासपोर्ट या वोटर ID नहीं, BJP का कार्ड...' नागरिकता के सबूत मुद्दे पर रोहिणी आचार्य का तंज
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Welcome To The Jungle Advance Booking: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों
Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों
IND Vs IRE 2026: तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
अल नीनो का असर इस बार फसल को कर देगा बर्बाद? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
अल नीनो का असर इस बार फसल को कर देगा बर्बाद? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
SSC CGL Last Date: एसएससी सीजीएल के फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख, इस वक्त बंद हो जाएगी फाइनल विंडो, जल्दी करें
SSC CGL के फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख, इस वक्त बंद हो जाएगी फाइनल विंडो, जल्दी करें
Embed widget