एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ जीत के ये हैं कर्णधार

लखनऊ: यूपी का चुनावी दंगल अब खत्म हो चुका है. सियासत के इस अखाड़े में बुधवार को सातवें और अंतिम चरण का मुकाबला पूरा होने के साथ ही आज दंगल के परिणाम भी सामने आ गए हैं. इसी के साथ बीजेपी का यूपी में 14 साल का वनवास खत्म हो गया है और पूरे उत्तर प्रदेश में कमल खिल गया है. वैसे तो यूपी में भारतीय जनता पार्टी की इस जीत में प्रदेश की जनता और वोटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन यूपी में बीजेपी की इस जीत के पीछे कुछ खास किरदार रहे जिन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत की स्क्रिप्ट लिखी. आज हम आपको बता रहे हैं उन्हीं हीरो के बारे में जो यूपी के सियासी दंगल में साबित हुए बीजेपी की जीत के किरदार... narendra modi (23) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: 14 साल बाद राजनीतिक वनवास खत्म कर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी के जीत के हीरो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. यूपी में बीजेपी के लिए धुआंधार प्रचार करके पीएम मोदी ने जहां कांग्रेस-एसपी और बीएसपी के पसीने छुड़ा दिए थे तो वहीं यूपी के इस सियासी दंगल को मोदी बनाम विरोधी बना दिया. यूपी में बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ जीत के ये हैं कर्णधार अमित शाह: बीजेपी की जीत के हीरो में दूसरा बड़ा नाम है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की जीत की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई. यूपी के सियासी दंगल में अमित शाह ने पर्दे के पीछे रहकर टिकट बंटवारे से लेकर बूथ लेवल तक चुनाव प्रचार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. यूपी में बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ जीत के ये हैं कर्णधार राजनाथ सिंह: पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक तकरीबन राज्य के हर भाग में जनसभाएं की और सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए वोटर्स को रिझाते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील भी की. yogi-adityanath-759 योगी आदित्यनाथ: बीजेपी सांसद और कद्दावर हिंदू नेता योगी आदित्यानाथ ने ना केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में दर्जनों जनसभाएं करके बीजेपी की जीत में आखिरी कील ठोकने का काम किया. इस दौरान आदित्यनाथ ने सवर्ण वोट बैंक के साथ-साथ दलित और अति पिछड़े वर्ग को भी बीजेपी से जोड़ने का काम किया. यूपी में बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ जीत के ये हैं कर्णधार केशव प्रसाद मौर्य: यूपी चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने केशव प्रसाद मौर्य भी बीजेपी की जीत के हीरो साबित हुए. केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का दायित्व सौंपकर बीजेपी ने ना केवल मौर्य और कुशवाहा वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित किया बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी में शामिल करके इन वोटर्स को अपने खेमे से जोड़ दिया. सुनील बंसल और ओम माथुर: सुनील बंसल और ओम माथुर यूपी में बीजेपी की जीत के हीरो रहे दो ऐसे नाम है जो पर्दे के पीछे रहकर भारतीय जनता पार्टी की जीत की पटकथा लिखे. आपको बता दें कि इन दोनों ही नेताओं ने जीतने की क्षमता के आधार पर टिकट बांटने और बूथ लेवल से लेकर क्षेत्रवार और जिलेवार तक बीजेपी के पक्ष में समीकरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाई. हुकुम सिंह, संजीव बालियान और संगीत सोम: इसके साथ ही पहले और दूसरे चरण में यानी पश्चिमी यूपी में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत के हीरो रहे हुकुम सिंह, संजीव बालियान और संगीत सोम. इन नेताओं ने ना केवल नाराज जाट वोटर्स को बीजेपी से टूटने नहीं दिया बल्कि पिछड़ी और दलित जाति के वोटर्स को अपने खेमे में शामिल करने का काम किया. महेंद्र नाथ पांडेय: पूर्वी उत्तर प्रदेश और खास तौर पर अंतिम चरण के मतदान में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई. महेंद्र नाथ ने ना केवल ब्राह्मण वोटर्स को बल्कि चंदौली और वाराणसी के आस-पास के क्षेत्रों के सवर्ण वोटर्स को बीजेपी के खेमे में शामिल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget