एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग: लगातार बारिश से बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिर रहा है मलबा और पत्थर

उत्तराखंड के कई जिलो में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही इस संबंध में अलर्ट जारी कर रखा है. रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के भूस्खलन के चलते कई रास्ते बंद हो गये हैं.

रुद्रप्रयाग. मौसम विभाग के हाईअलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में बारिश जारी है. बारिश के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार रात से बारिश जारी है.

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ. रुद्रप्रयाग के अनेक हिस्सों में कल देर रात से बारिश जारी है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ी है. इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग भी बारिश के चलते बुझ गई है.

बता दें कि कुछ दिनों बाद मानसून सीजन भी शुरू होने जा रहा है. ऐसे में बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर सफर करना भी मुश्किल हो जायेगा. दोनों राजमार्गों के कई जगहों पर ऐसे डेंजर जोन हैं, जो हल्की बारिश होने पर बंद हो जाते हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिस कारण राजमार्ग पर डेंजर जोन उभर आये हैं.

आपत स्थिति के लिये तैयार

ऐसे में मानसून सीजन और बारिश को देखते हुए डेंजर जोन वाले स्थानों में मशीनों की तैनाती की गई है. साथ ही इंजीनियरों और मशीन ऑपरेटरों के नंबर भी आपदा कंट्रोल रूम के दिये गये हैं, जिससे राजमार्गों के बंद होने पर शीघ्र सूचना अभियंताओं और ऑपरेटरों को मिल सके. उन्होंने कहा कि मानसून सीजन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वैकल्पिक मार्गों पर भी मशीने तैनात की जायेंगी, जिससे मार्गों के बंद होने पर किसी समस्या से न जूझना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget