एक्सप्लोरर

हादसा: HCL कंपनी के अफसरों को लेकर जा रही कार नहर में समाई, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

मुजफ्फरनगर में अपनी सहकर्मी को छोड़कर नोएडा लौट रहे एचसीएल कंपनी के अफसरों की बेकाबू कार मेरठ में गंगनहर में गिर गई. दो अफसर किसी तरह बचकर नहर से बाहर आ गए. मगर कार ड्राइव कर रहा उनका तीसरा साथी नितिन कार समेत नहर में समा गया.

मेरठ: मुजफ्फरनगर में अपनी सहकर्मी को छोड़कर नोएडा लौट रहे एचसीएल कंपनी के अफसरों की बेकाबू कार मेरठ में गंगनहर में गिर गई. दो अफसर किसी तरह बचकर नहर से बाहर आ गए. मगर कार ड्राइव कर रहा उनका तीसरा साथी नितिन कार समेत नहर में समा गया. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर कार की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है.

पुलिस के अनुसार एचसीएल कंपनी के अफसर विशाल, नितिन और गुरनीत कौर अपनी सहकर्मी नेहा वर्मा को कार से मुजफ्फरनगर छोड़ने आए थे. नेहा के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्होंने रात में ही नेहा को मुजफ्फरनगर छोड़ने का फैसला किया. नेहा वर्मा को छोड़ने के बाद करीब 12:30 बजे नोएडा लौटते समय मेरठ के भोला झाल नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर कार अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ मौके पर दूर-दूर तक कोई नहीं था और ना ही कहीं रोशनी थी.

पुलिस की मानें तो किसी तरह विशाल और गुरनीत नहर से सकुशल निकल आए लेकिन कार चला रहे उनका साथी नितिन कार के साथ ही बह गया. बताया जा रहा है कि नितिन को तैरना नही आता था और इसी कारण हादसे के समय वह तैरकर किनारे न आ सका. पुलिस को कई घंटे बाद इस हादसे की जानकारी मिली तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर कार और नितिन का कोई पता नहीं लग पाया. इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को हादसे की सूचना देकर मदद मांगी.

एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहर में गिरी कार और कार के ड्राईव कर रहे नितिन की तलाश कर रही है. नितिन गुप्ता उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी है और एचसीएल में बतौर ग्रेजुएट ट्रेनिंग काम कर रहे थे. गुरनिक कौर और नेहा वर्मा एचसीएल में एनालिस्ट के पद पर नौकरी कर रहे है जबकि विशाल मैनेजमेंट ट्रेनिग की पोस्ट पर कार्यरत है.

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि NDRF के अभियान के दौरान नितिन गुप्ता और उनकी कार का कोई सुराग नहीं लग सका है. नहर में 25 से 30 फुट तक गहरा पानी है जिसके चलते तलाश मुश्किल हो रही है. हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और इस सम्बन्ध में पुलिस की जांच भी जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget