एक्सप्लोरर

कहीं दिल्ली वाले नाराज न हो जाएं इसलिए नीतीश जी ने मुझे नहीं बुलाया: हार्दिक पटेल

हार्दिक ने एलान किया कि अगली बार जब वो बिहार आएंगे तो एक महीने रहेंगे और 10 लाख की भीड़ जुटाकर रैली करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने हमको इसलिए नहीं बुलाया कि कहीं दिल्ली वाले नाराज हो जाएंगे.

पटना: बिहार की राजधानी पटना पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने जमकर जाति कार्ड खेला. वे कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरम दिखे तो कभी गरम दिखे. हार्दिक पटेल ने कहा कि उनका नाम कुर्मी धानुक हार्दिक पटेल है. हार्दिक पटना में पटेल जागरूकता सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे. उन्होंने दावा किया कि कुर्मी, कुशवाहा और धानुक एक हो जाएं तो किसी की नहीं चलेगी.

विशेष राज्य के दर्जे के पर हार्दिक पटेल ने कही ये बात

हार्दिक पटेल ने कहा, "गुजरात मे भी हम बंटे थे. लेकिन जब एक जुट हुए तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को दो महीने तक गुजरात मे कैंप करना पड़ गया था.'' उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि हमारी जाति मजबूत बनें. हम किसी से डरने वाले नहीं. हम आप सब मिलकर काम करेगे तो आने वाली पीढ़ी हमे याद रखेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए नीतीश अगर खड़े हुए तो हम भी बिहार की 12 करोड़ की जनता के साथ आएंगे.

दिल्ली वाले नाराज हो जाएंगे इसलिए नीतीश जी ने हमको नहीं बुलाया: हार्दिक

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो मुझे बुलाते तो मैं उनसे मिलने जाता. लेकिन अब मैं कहूंगा कि चाचा हमसे क्यों डर गये. हम किसी से डरने वाले नहीं. हम नालंदा से चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं. हार्दिक ने एलान किया कि अगली बार जब वो बिहार आएंगे तो एक महीने रहेंगे और 10 लाख की भीड़ जुटाकर रैली करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने हमको इसलिए नहीं बुलाया कि दिल्ली वाले नाराज हो जाएंगे.

पाटीदार नेता ने कहा कि बिहार आज भी देश मे सबसे पिछड़े राज्यों में अव्वल है. कुर्मी चेतना रैली के बाद ही लोगों ने जाना कि बिहार में कुर्मी जाति है. इस रैली मे कई नेता बने, मंत्री बनें लेकिन हम वहीं हैं.

बिहार मे कुर्मी और कोईरी मिलाकर करीब 12 प्रतिशत आबादी है. लेकिन इसका प्रतिनिधित्व राजनीति मे उतना नहीं है. हार्दिक ने आरोप लगाया कि पटेल जागरूकता सम्मेलन को रोकने की कोशिश की गई. कई जगह नाकाबंदी की गयी, गाड़ियों को रोका गया, फिर भी लोग सम्मेलन में पहुंचे.

हार्दिक ने मंच पर आते ही इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगवाए और अपने नए राजनीतिक नाम का एलान करते हुए कहा कि मेरा पूरा नाम कुर्मी धानुक हार्दिक पटेल है. बिहार में आठ से दस फीसदी कुर्मी हैं, जो बंटे हुए हैं. गूगल के मुताबिक 80 फीसदी कृषि पर आधारित बिहार आज भी पिछड़ा है.

पहले हमारे रास्ते एक थे, लेकिन अब नीतीश कुमार ने रास्ता बदल लिया: हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल ने कहा, ''मीडिया में मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मैं कांग्रेस का आदमी हूं. हम दूसरों को नेता क्यों बनाएं, सभी जाति मिलाकर हमारी संख्या 12 फीसदी है. लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी उतनी फीसदी नहीं है. पहले आया था तो नीतीश कुमार से भी मिला था तब उनके और हमारे रास्ते एक थे, लेकिन अब उन्होंने रास्ता बदल लिया है.''

पाटीदार नेता ने कहा कि गुजरात में हमारी संख्या दो करोड़ है और बिहार में इस समाज के सवा करोड़ लोग छिप छिपकर कहते हैं कि नीतीश कुमार मेरे मुख्यमंत्री हैं. लेकिन आम की टोकरी में एक आम खराब हो जाए तो उसे निकाल देना चाहिए. मैं किसी समाज का विरोधी नही है, लेकिन बिहार में कुर्मी, कुशवाहा और धानुक एक हो जाएं तो कोई नहीं टिक सकेगा. गुजरात मे एक हुए तो धूल चटा दी थी.

हमने गोरों से आज़ादी ली लेकिन चोरों में फंस गए: हार्दिक

बिहार की शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये चौपट हो गई है. उन्होंने आगे कहा, ''हमने गोरों से आज़ादी ली लेकिन चोरों में फंस गए. मैं गांधी को मानता हूं, सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी मानता हूं. लेकिन कोई अंग्रेज बनने की कोशिश करेगा तो हम भगत सिंह भी बनेंगे. अगर दिल्ली पहुंचना है तो बिहार के रास्ते जाना होगा. तभी तो मैं भी नरेंद्र मोदी की तरह कह सकूंगा कि बिहार से मेरा पुराना रिश्ता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget