एक्सप्लोरर

हापुड़ में उस दिन हुआ क्या था, किसने वायरल किए थे वीडियो, क्यों हुआ कासिम का कत्ल?

हापुड़ में गौकशी को लेकर कासिम को पीट-पीट कर मार दिया गया. इस घटना के वीडियो वायरल हो गए. घायल कासिम की मौत हो गई और समीउद्दीन अस्पताल में है. पुलिस का कहना है कि मामला रोडरेज का है जबकि वीडियो कुछ और ही कह रहे हैं.

लखनऊ: हापुड़ में गौकशी को लेकर कासिम को पीट-पीट कर मार दिया गया. इस घटना के वीडियो वायरल हो गए. घायल कासिम की मौत हो गई और समीउद्दीन अस्पताल में है. पुलिस का कहना है कि मामला रोडरेज का है जबकि वीडियो कुछ और ही कह रहे हैं. घायल के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सवाल ये है कि आखिर हापुड़ में उस दिन हुआ क्या था, ये वीडियो किसने वायरल किए हैं और कासिम का कसूर क्या था? क्या है मामला गौकशी के शक में भीड़ ने दो लोगों की जम कर पिटाई की. घटना हापुड़ के पिलखुवा के बछेड़ा खुर्द गांव में सोमवार की है. इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. भीड़ में से किसी ने इस वारदात की वीडियो भी बना ली. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गईं. अब सोशल मीडिया में इस घटना की चर्चाएं हैं. हापुड़ मामले में पीड़ित परिवार का आरोप- पुलिस ने पहले से तैयार रखी थी रोडरेज की तहरीर पुलिस का दावा उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार मवेशी व्यवसायी कासिम और समीउद्दीन का एक मोटरसाइकिल सवार से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और उन्होंने दोनों को बुरी तरह पीटा. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले को रोडरेज की घटना के तौर पर दर्ज किया था. पुलिस की माफी पुलिसकर्मियों के सामने अधमरी हालत में एक शख्स को घसीट कर ले जाने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना को लेकर माफी मांगी है. तस्वीर में दिखे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए गए हैं. हापुड़ में गो हत्या के आरोप में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार पुलिस के ट्वीट उत्तर प्रदेश पुलिस ने लिखा,"हम माफी मांगते हैं, क़ानून व्यवस्था के मामले कई बार ऐसे होते हैं कि अनजाने अनचाहे कुछ बातें हो जाती हैं." डीजीपी, मुख्यालय, यूपी पुलिस की ओर से इस घटना पर माफ़ी मांगते हुए ट्वीट किया गया,"हम इस घटना के लिए माफ़ी माँगते हैं. इन तस्वीरों में जो तीन पुलिसकर्मी दिख रहे हैं उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है. ये तस्वीर उस समय ली गई है जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची ही थी और पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन दुर्भाग्यवश उस वक़्त कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी इसलिए पीड़ित को इस तरह उठाना प़ड़ा." उन्होंने लिखा, "हम यह मानते हैं कि उस समय पुलिस को और अधिक संवेदनशील होना चाहिए था. जान बचाने की हड़बड़ी और क़ानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के बीच मानवीय चिंताएं दरकिनार हो गईं.. दूसरी तस्वीरों से स्पष्ट है कि पीड़ित को पुलिस रिस्पान्स व्हीकल से अस्पताल ले जाया गया." यूपी की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: लखनऊ अग्निकांड पर CM योगी सख्त, फायर विभाग के अधिकारियों को फटकारा
Live: लखनऊ अग्निकांड पर CM योगी सख्त, फायर विभाग के अधिकारियों को फटकारा
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा बचा लो...', 20 साल के सुखमनी की आखिरी कॉल, बिलखते भाई का छल्का दर्द
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा बचा लो...', 20 साल के सुखमनी की आखिरी कॉल, बिलखते भाई का छल्का दर्द
लखनऊ अग्निकांड में इन 15 बच्चों की गई जान, सामने आए सभी के नाम
लखनऊ अग्निकांड में इन 15 बच्चों की गई जान, सामने आए सभी के नाम
Watch: लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM
लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM

वीडियोज

Lucknow Coaching Center Fire: कोचिंग सेंटर में आग, गिर गए छात्र? | UP News | Yogi | Aliganj
Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम बना 'हत्यारा', ब्राह्मण था इसलिए मारा? | Samrat Choudhary | Bihar
Balan: The Boy मे दिखी मां-बेटे की अनोखी कहानी, दमदार ट्विस्ट्स और शानदार अभिनय का मास्टरपीस
Maa Inti Bangaaram Review: Samantha ने दमदार एक्शन और इमोशन से जीता दिल
Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
Watch: लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM
लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
Video: 'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
'कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ' लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Embed widget