एक्सप्लोरर

हज समिति दफ्तर को भगवा रंग रंगने का मामलाः सचिव को हटाया गया

उनसे पूछा गया था कि किस आदेश और नियम के तहत हज समिति कार्यालय की बाहरी दीवार को भगवा रंग से पोता गया था और आखिर एक दिन बाद उसका रंग क्यों बदल दिया गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश हज समिति के कार्यालय की चहारदीवारी को हाल में केसरिया रंग से पोते जाने के मामले में राज्य सरकार ने समिति के सचिव को पद से हटा दिया है.

हज समिति के सचिव आर. पी. सिंह को हटाया गया प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग द्वारा कल जारी आदेश के मुताबिक हज समिति के सचिव आर. पी. सिंह को तात्कालिक प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. पद पर स्थायी तैनाती होने तक इसका कार्यभार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विनीत श्रीवास्तव को सौंपा गया है.

हज समिति दफ्तर को भगवा रंग रंगने का मामलाः सचिव को हटाया गया

इसके पूर्व, सिंह को एक नोटिस देकर उनसे सात बिंदुओ पर सफाई मांगी गयी थी. उनसे पूछा गया था कि किस आदेश और नियम के तहत हज समिति कार्यालय की बाहरी दीवार को भगवा रंग से पोता गया था और आखिर एक दिन बाद उसका रंग क्यों बदल दिया गया. दोबारा पुताई कराने के लिये कौन जिम्मेदार है और दोबारा हुई पुताई का खर्च या नुकसान कौन उठायेगा.

हज समिति की बाहरी दीवार केसरिया रंग से रंगी पायी गयी मालूम हो कि गत पांच जनवरी को राज्य हज समिति कार्यालय की बाहरी दीवार केसरिया रंग से रंगी पायी गयी थी. कार्यालय के गेट के खम्बों को गहरे केसरिया रंग से और बाकी हिस्सों को हल्के भगवा रंग से रंगा गया था. पहले यह दीवार सफेद रंग की थी.

सचिवालय भवन को भगवा रंग से रंगे जाने को लेकर निशाने पर आयी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिये हज समिति कार्यालय पर गेरुआ रंग चढ़ाया जाना विपक्ष की तीखी आलोचना लेकर आया. अगले ही दिन हज दफ्तर की दीवार को केसरिया के बजाय हल्के पीले रंग से पोत दिया गया था.

प्रदेश में विभिन्न इमारतों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर खासी चर्चा हो रही है. इटावा में शौचालयों को भी केसरिया रंग से रंगे जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Embed widget