एक्सप्लोरर

वाराणसी पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, बोले- मां गंगा मुझे भी तो बुला सकती हैं

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पीएम पर तंज कसा कि अगर किसी को मां गंगा बुला सकती हैं तो मैं क्यों नहीं आ सकता?

वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पीएम पर तंज कसा कि अगर किसी को मां गंगा बुला सकती हैं तो मैं क्यों नहीं आ सकता? हार्दिक ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को न तो पूरी तरह खारिज ही किया और न ही पुष्टि की. हालांकि उन्होंने इस बाबत सवाल पूछे जाने पर यह कहा वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात आई तो वह मीडिया को सबसे पहले बताएंगे.

उन्होंने कहा कि वे सत्ता विरोधी हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने युवाओं और किसानों की समस्या समाधान के लिए लगातार काम करने और देश भर घूमने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश के युवा और किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने एसपी और बीएसपी के गठबंधन को लोकल मामला बताया. उन्होंने कहा कि अगर यह गठबंधन प्रदेश की जनता के हित के लिए काम करेगा तो अच्छा रहेगा.

मायावती के देश में इमरजेंसी लगाने वाले बयान पर हार्दिक बोले कांग्रेस को भूल जाइए, बीजेपी ने पिछले चार वर्षों में क्या किया है, उसकी बात होनी चाहिए. हार्दिक से लोकसभा चुनावों का मुद्दा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग मुद्दा है और वे वहां जाकर उन मुद्दों को उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि उन्होंने वाराणसी के कई इलाकों का दौरा किया है. उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच मोदी के खिलाफ बहुत रोष है. उन्होंने दावा किया कि चुनावों में जनता अपना रोष बीजेपी और मोदी के खिलाफ दिखाएगी.

बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपा-बसपा गठबंधन बड़ा सियासी संदेश देने के लिए हार्दिक पटेल को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बना सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हार्दिक पटेल लोकसभा चुनावों में वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं तो उन्हें सम्पूर्ण विपक्ष समर्थन दे सकता है.

वर्ष 2014 में मोदी के खिलाफ विपक्ष बिखरा हुआ था. तब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. वहीं एसपी और बीएसपी ने भी अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता की चर्चा देखते हुए लग रहा है कि हार्दिक पटेल के नाम पर सहमति बन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget