एक्सप्लोरर

गुजरात हिंसा की आग यूपी में भड़की, अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ देने का एलान

गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है.

बहराइच: गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है. यूपी के बहराइच में ऐसे एलान वाले पोस्टर लगाए गए हैं.

‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ नामक संगठन ने ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी पोस्टर जिले के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं. हालांकि पुलिस ने सभी थानों को ऐसे पोस्टर तत्काल हटाकर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है.

खुद को ब्रिगेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने बताया कि ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं जो दबे-कुचले गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरता दिखा रहे हैं. ये लोग देश तोड़ने का काम कर रहे हैं और इसके विरोध में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए.

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ठाकोर के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है और जगह जगह इसके पोस्टर लगाए हैं. अगर ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो लोग गुजरात पहुंच कर उनका सिर काट लाएंगे.

गुजरात हिंसा की आग यूपी में भड़की, अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ देने का एलान

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है, जिसे गम्भीरता से लिया गया है. असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने को हम कटिबद्ध हैं.

सिंह ने कहा कि ठाकोर के संबंध में की जा रही ऐसी टिप्पणी किसी भी तरह वैधानिक नहीं कही जा सकती. समाज में वैमनस्यता न फैलने पाए, इसलिए सभी थानों से ऐसे पोस्टर हटाने को कहा गया है. साथ ही पोस्टर लगाने वालोँ को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर ट्रस्ट ने दी सफाई, चंपत राय ने बताई सच्चाई
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर ट्रस्ट ने दी सफाई, चंपत राय ने बताई सच्चाई
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
MP Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने उतारा तीसरा कैंडिडेट, कांग्रेस को सताया क्रॉस वोटिंग का डर? जीतू पटवारी बोले- तीसरी बार MLAs की...
BJP ने उतारा तीसरा कैंडिडेट, कांग्रेस को सताया क्रॉस वोटिंग का डर? जीतू पटवारी बोले- तीसरी बार MLAs की...
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से नजर
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से नजर

वीडियोज

Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
Live: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget