एक्सप्लोरर

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के कत्ल की गुत्थी खुली तो सामने आया चौंकाने वाला सच

पॉश कालोनी में पति के साथ रहने वाली ब्‍यूटी पार्लर संचालिका के बेरहमी से किए गए कत्‍ल का गोरखपुर पुलिस ने डेढ़ दिन के अंदर खुलासा कर दिया. ब्‍यूटी पार्लर संचालिका के पति ने मॉर्निंग वॉक की जो झूठी कहानी पुलिस को बताई थी, वो उसके गले की फांस बन गई.

गोरखपुर: पॉश कालोनी में पति के साथ रहने वाली ब्‍यूटी पार्लर संचालिका के बेरहमी से किए गए कत्‍ल का गोरखपुर पुलिस ने डेढ़ दिन के अंदर खुलासा कर दिया. ब्‍यूटी पार्लर संचालिका के पति ने मॉर्निंग वॉक की जो झूठी कहानी पुलिस को बताई थी, वो उसके गले की फांस बन गई. हत्‍या के बाद आरोपी पति ने पुलिस को मॉर्निंग वॉक पर जाने के दौरान बदमाशों द्वारा लूटपाट की नीयत से पत्‍नी के कत्‍ल की झूठी कहानी बताई थी. गोरखपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह 6 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि तिवारीपुर इलाके के सूर्य बिहार कालोनी में रहने वाली ब्‍यूटी पार्लर संचालिका रेनू सिंह का घर में सोने के दौरान कत्‍ल कर दिया गया है. नशे की हालत में जिंदा सांप को खा गया एक शख्स, अब वीडियो हो रहा है वायरल मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका रेनू सिंह के पति सुनील सिंह ने बताया कि वे हर रोज की तरह मेन गेट सटाकर सुबह 3.30 बजे मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे. जब 5 बजे वे वापस लौटे तो प्रथम तल पर उनके घर में पत्‍नी की बेडरूम में लाश पड़ी हुई थी. उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे. सिर और शरीर के कई हिस्‍से में दिखाई दे रहे जख्‍म संघर्ष की कहानी भी खुद ही कह रहे थे. सीएम योगी के 'गन्ना' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, दी ये सलाह सुनील सिंह के दो मंजिला मकान में ऊपर वे खुद रहते हैं. ज‍बकि ग्राउंड फ्लोर पर एक परिवार किराए पर रहता है. सुनील का बेटा दिल्‍ली में पढ़ता है. जबकि उनके साले जीआरपी गोरखपुर में इंस्‍पेक्‍टर हैं. उनका मकान भी पड़ोस में ही है. घटना के समय वे संतकबीरनगर जिले में अपने गांव गए हुए थे. मृतका रेनू सिंह मकान के निचले तल के एक कमरे में पार्लर भी चलाती रही हैं. हालांकि पिछले दो माह से वे अपेंडिक्‍स के आपरेशन के बाद से ही बेड रेस्‍ट पर चल रही थीं. साधू बन कर वृंदावन में रह रहे थे दो बांग्लादेशी, बनवा लिए थे पैन और आधार सुनील सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जो झूठी कहानी गढ़ी, वही उसके गले की फांस बन गई. उसने पुलिस को बताया था कि वो जब मार्निंग वॉक करने के लिए जा रहा था, तो तीन संदिग्‍ध युवक उसे कालोनी में दिखाई दिए थे. लेकिन वो उनकी मंशा को समझ नहीं पाया. ब्‍लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए तिवारीपुर पुलिस के साथ स्‍वाट टीम, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच को लगाया गया था. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट, मृतका के पति के बयान और फोरेंसिक टीम की ओपीनियन के बाद मृतका का पति शक के घेरे में आ गया. यूपी के डीजीपी और उनकी गाड़ी को नहीं पहचान सके नोएडा के दो पुलिसवाले पुलिस ने जब मोहल्‍ले में लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो कोई भी संदिग्‍ध दिखाई नहीं दिया. बल्कि आरोपी पति सुनील सिंह फुटेज में झोला में आलाकत्‍ल और खून से सने कपड़े लेकर घर से निकलते हुए दिखाई दिया. पुलिस का शक इसके बाद यकीन में बदल गया. पुलिस ने आरोपी पति सुनील सिंह को पकड़ने के लिए टीम लगा दी. जब पुलिस मृतका के घर पर पहुंची, तो उसका पति सुनील सिंह वहां पर नहीं मिला. पुलिस उसे तलाश करते हुए डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची. यहां पर पुलिस को देखकर मृतका रेनू सिंह का पति सुनील सिंह भागने लगा. एससी-एसटी अधिनियम में परिवर्तन के लिए सबसे ज्यादा बीजेपी जिम्मेदार: दिग्विजय पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ में सुनील सिंह ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि रात में पत्‍नी से घरेलू विवाद के कारण झगड़ा हो गया. उस दौरान पत्‍नी रेनू सिंह उसे काफी जलील करने लगी. गुस्‍से में आकर उसने आपा खो दिया और पास में पड़े लोढ़े से उसके सिर पर वार कर दिया. उसी दौरान पत्‍नी की मौत हो गई. खुद को बचाने के लिए उसने कत्‍ल के बाद आलमारी में रखे सामान को बिस्‍तर पर फैला दिया और बदमाशों द्वारा लूट के दौरान पत्‍नी रेनू सिंह के कत्‍ल की झूठी कहानी गढ़ दी. जिस दोस्त के साथ घूमने निकली थी लड़की, उसी ने तीन साथियों संग मिल कर किया गैंगरेप इतना ही नहीं पत्‍नी के कत्‍ल के बाद सुनील ने हैवानियत की इंतहा पार कर दी. उसने लूटपाट की झूठी कहानी रचने के लिए पत्‍नी के कान की बाली तक नोंच ली. मौके पर जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो मृतका के कान नोंचा गया था. उसके कान से खून भी टपक रहा था. इसके अलावा सिर, चेहरे, गला, सीने पर भी गंभीर चोट के निशान थे. घर और आलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 394 आईपीसी के मुकदमा दर्ज कर न्‍यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget