एक्सप्लोरर

गोरखपुर: गठबंधन प्रत्‍याशी रामभुआल पर दर्ज हैं आठ आपराधिक मुकदमे और संपत्ति है 3.96 करोड़

गोरखपुर से गठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद की संपत्ति में पांच साल में 2.17 करोड़ का इजाफा हुआ है. फिलहाल उनकी चल-अचल संपत्ति 3.96 करोड़ रुपए है.

गोरखपुरः गठबंधन की ओर से सपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया है. उनके हलफनामे के मुताबिक उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं. रामभुआल गैंगेस्‍टर में भी निरुद्ध हो चुके हैं. हलफनामे में दिए गए ब्‍योरे के मुताबिक उनकी चल-अचल संपत्ति 3.96 करोड़ रुपए है. पांच साल में उनकी संपत्ति में 2.17 करोड़ का इजाफा हुआ है. वहीं उनके साथ बांसगांव से पर्चा दाखिल करने आए गठबंधन की ओर से बसपा प्रत्‍याशी सदल प्रसाद के खिलाफ एक भी मुकदमे नहीं हैं. उनकी संपत्ति में पांच साल में कोई भी बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई है. बल्कि उनकी संपत्ति 32.66 लाख कम हो गई है.

सपा से गठबंधन प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद सुबह निषाद मंदिर में पूजा करने के बाद, तो सदल प्रसाद अपने शुभ मुहूर्त में घर से निकलकर शास्त्री चौक पहुंचे. समर्थकों ने दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया. वहां से वे कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पैदल ही पहुंचे. वहां दोनों प्रत्याशी अपने एक-एक प्रस्तावकों समेत पांच-पांच समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में दाखिल हुए. रामभुआल ने गोरखपुर सदर संसदीय सीट से दो सेट में पर्चा दाखिल किया. जबकि सदल प्रसाद ने बांसगांव संसदीय सीट से पर्चा दाखिल किया.

नामांकन के ठीक बाद गठबंधन के दोनों प्रत्याशी चंपा देवी पार्क में आयोजित सभा के लिए रवाना हो गए. गोरखपुर सदर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी रामभुआल पर जिले के विभिन्न थानों में आठ मुकदमें दर्ज हैं. ये मुकदमें मारपीट, बलवा, जान-माल की धमकी, धोखाधड़ी, रंगदारी, हत्या का प्रयास, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि धाराओं में हैं. रामभुआल पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है. हालांकि किसी भी मुकदमे में वह अब तक दोष सिद्ध नहीं हुए हैं.

सभी मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं. उनके परिवार में दो राइफल, दो रिवाल्वर और एक बंदूक है. रामभुआल की संपत्ति पिछले पांच साल में 2.17 करोड़ रुपये बढ़ी है. 2014 के चुनाव में उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति 1.79 करोड़ थी जो अब बढ़कर 3.96 करोड़ हो गई है. उनके, पत्नी और बच्चे के नाम कुल 1.08 करोड़ की चल संपत्ति तथा 2.88 करोड़ की अचल संपत्ति है. उन पर 21 लाख का ऋण भी है. रामभुआल के पास एक फार्च्यूनर, एक स्वीफ्ट, एक सफारी है. 1984 में उन्होंने नेशनल डिग्री कॉलेज बड़हलगंज से स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है.

पांच साल में बांसगांव संसदीय सीट से बुधवार को नामांकन करने वाले बसपा उम्मीदवार सदल प्रसाद की संपत्ति में एक रुपये का इजाफा नहीं हुआ. 2014 में इसी सीट से चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 1.46 करोड़ दर्शाई थी. जबकि इस बार नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 38.02 लाख, जबकि अचल संपत्ति 49 लाख यानी कुल 87.02 लाख बताई है. हालांकि 2014 में उन्होंने खुद पर 43 लाख का कर्ज के साथ ही अपनी पत्नी के नाम भी कुछ संपत्ति दिखाई थी. जिसे इस बार नहीं दिखाया है. 1981 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से राजनीतिशास्त्र से परास्नातक की डिग्री प्राप्त सदल के पास एक बुलेट है. उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget