एक्सप्लोरर

गोरखपुरः रेस्‍टोरेंट में ग्राहक ने कर दी वॉमेट, मालिक ने इतना मारा कि हो गई मौत

पुलिस की मानें तो रेस्‍टोरेंट मालिक और उसके बेटों ने शटर बंद कर विजय को बुरी तरह मारा पीटा. जिससे उसके दाहिने कान के पीछे सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लग गई. कैण्‍ट इलाके के रानीडीहा का रहने वाला विजय कुमार रविवार की रात 9.30 बजे खाना खाने रानीडीहा के स‍मर्थित जीन के रेस्‍टोरेंट पर आया था.

गोरखपुरः रेस्‍टोरेंट में ग्राहक को वॉमेट करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. रेस्‍टोरेंट के मालिक और उसके बेटे ने मिलकर ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी. युवक को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उधर मृतक के परिजनों ने एनएच-24 गोरखपुर-देवरिया राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर चक्‍काजाम कर दिया. एनएच पर घंटों जाम लगा रहा. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया.

कैण्‍ट इलाके के रानीडीहा का रहने वाला विजय कुमार रविवार की रात 9.30 बजे खाना खाने रानीडीहा के स‍मर्थित जीन के रेस्‍टोरेंट पर आया था. वहां पर खाना खाने के दौरान उसने वॉमेट कर दी. जिसे लेकर होटल के मालिक अनिल गुप्‍ता और उसके तीन बेटों पिंटू, संतोष और एक अन्‍य ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस की मानें तो रेस्‍टोरेंट मालिक और उसके बेटों ने शटर बंद कर विजय को बुरी तरह मारा पीटा. जिससे उसके दाहिने कान के पीछे सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लग गई. सूचना मिलने पर उसे खोराबार स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. जहां से जिला अस्पताल फिर मेडिकल रेफर कर दिया गया. वहां पर विजय का इलाज चल रहा था कि सोमवार की रात 3 बजे उसकी मौत हो गई. पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने आक्रोशित होकर सुबह शव सड़क पर रखकर एनएच 24 जाम कर दिया. सूचना मिलने मौके पर पहुंचे एसपी सिटी के घंटो समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने को कहा. जिलाधिकारी व्यस्तता के कारण जाने में असमर्थता जताई और एसपी सिटी से परिजनों की मांग पर आवश्‍यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

पुलिस के समझाने पर परिजनो ने शव को रास्ते से हटाया. उसके बाद पुलिस ने शव‍ को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. कैण्‍ट पुलिस ने रेस्‍टोरेंट मालिक अनिल गुप्‍ता, उसके लड़के पिंटू, संतोष और एक अन्‍य के खिलाफ धारा 302 और एससी-एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में कैण्‍ट पुलिस ने रेस्‍टोरेंट मालिक और उसके दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे लड़के संतोष की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है.

इस संबंध में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि विजय नामक मृतक की परसों रात एक रेस्टोरेंट में मारपीट हुई थी. मृतक विजय ने रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान वॉमेट कर दी थी. रेस्‍टोरेंट मालिक और उनके लड़कों ने मिलकर विजय की पिटाई कर दी. उसके बाद आरोपियों ने उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया. डॉक्‍टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था. इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई. रेस्टोरेंट संचालक और उसके दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget