एक्सप्लोरर

यूपीः संभल में ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश शकील एनकाउंटर में मारा गया

संभल में आज हुई मुठभेड़ में जो ढाई लाख का इनामी बदमाश शकील मारा गया है उसके पास से दो पिस्टल और कई कार्टेज बाराद हुई हैं.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के संभल से बड़ी खबर आई है. यूपी पुलिस ने संभल में ढाई लाख के इनामी बदमाश शकील को एनकाउंटर में मार गिराया है. शकील 17 जुलाई को संभल में दो सिपाहियों की हत्या कर भागने वाले तीन कैदियों में से एक था. इस मुठभेड़ में संभल के एसपी यमुना प्रसाद बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए. मुठभेड़ के दौरान एक गोली उनकी जैकेट में भी लगी है. इसके अलावा दो पुलिसवालों को भी गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि मारे गए बदमाश शकील के पास से 2 पिस्तौल और गोलियां बरामद हुई हैं. 17 जुलाई को दो सिपाहियों की हत्या में शामिल कमल नाम के बदमाश को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, अब तीसरे बदमाश धर्मपाल की तलाश जारी है.

इस से पहले अमरोहा पुलिस 21 जुलाई को इसके एक साथी कमल को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है अब सिर्फ धर्मपाल नाम का इनका एक साथी फरार है उस पर भी 2.5 लाख का ईनाम घोषित है. शकील को आज संभल पुलिस ने रजपुरा थाना इलाके में मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अब पुलिस धर्मपाल की तलाश कर रही है.

शकील और इसके दो साथी कमल और धर्मपाल ने 17 जुलाई को मुरादाबाद से पेशी से लौटते समय संभल के बनियाठेर थाना इलाके में संभल के चंदौसी कोर्ट से प्रिजनर वैन में सवार सिपाहियों ब्रिजपाल और हरेन्द्र सिरोही की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर उनकी रायफल छीन ली थी और दोनों सिपाहियों की हत्या कर भाग गए थे. यूपी पुलिस इन फरार बदमाशो की तलाश में थी और आज संभल पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है. मृतक सिपाहियों के परिवार वालों ने पुलिस से खून का बदला खून से लेने की मांग कि थी और एडीजी बरेली ने भी बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का ऐलान किया था. अब पुलिस को धर्मपाल की तलाश है .

संभल में आज हुई मुठभेड़ में जो ढाई लाख का इनामी बदमाश शकील मारा गया है उसके पास से दो पिस्टल और कई कार्टेज बाराद हुई हैं. घटना में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि रजपुरा थाना इलाके के जंगल में चार अपराधी रुके हुए हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया जबकि तीन भागने में कामयाब रहे . पुलिस अब बाकि के बदमाशों की तलाश कर रही है . पुलिस के मुताबिक मारे गये बदमाश कि शिनाख्त उसके परिजनों ने शकील के रूप में की है जिस पर ढाई लाख रुपये का ईनाम था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget