एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बनी डॉग स्क्वायड की 2.5 साल की लीना, इनाम में मिलेगा नया पट्टा और मुलायम गद्दा

डॉग स्क्वायड की ढाई साल की लीना गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बन गई है. उसने ब्लाइंड हत्याकांड का खुलासे करने में पुलिस की बड़ी मदद की है. जिसके बाद अब उसे इनाम में नया पट्टा और मुलायम गद्दा मिलेगा.

गाजियाबाद:  गाजिबायाद के ब्लाइंड हत्याकांड का खुलासा कर इन दिनों डॉग स्क्वायड की ढाई साल की लीना चर्चा में बनी हुई है. अब लीना गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बन गई है. एसएसपी ने लीना को नया पट्टा,  रस्सी और मुलायम गद्दे से पुरस्कृत करने का आदेश दिया है.

Ghaziabad-dog-leena1

बिजलीकर्मी विकास की हत्या का खुलासा

गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में एक जून को बिजली कर्मी विकास की हत्या करके शव फेंक दिया गया था. परिजनों ने इस मामले में कुछ लोग नामजद कराए थे. इस केस में पुलिस की डॉग स्क्वायड  लीना ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में मदद की, जिससे असली कातिल पकड़ा गया.

गाजियाबाद पुलिस की नई सुपर स्टार बनी डॉग स्क्वायड की 2.5 साल की लीना, इनाम में मिलेगा नया पट्टा और मुलायम गद्दा

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, एक जून को अपना काम निपटाकर बिजलीकर्मी विकास अपने घर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में विकास की गला दबाकर हत्या कर दी गई. विकास ने परिजनों ने जिन्हें नामजद किया था, पुलिस की शुरुआती जांच में उनके नाम हत्या में शामिल नजर नहीं आए. गाजियाबाद के डॉग स्क्वायड  लीना से भी गाजियाबाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कराया. जहां लीना एक जगह जाकर रुक जाती है और पुलिस टीम को इशारा करती है. जिसके बाद पुलिस का उस जगह पर बैठने वालों पर शक गहराया. गुरुवार को इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बाइक टकराने से हुए विवाद में मारा

पुलिस के मुताबिक, विकास की बाइक इन तीनों की गाड़ी से टकरा गई थी.  इसी विवाद में तीनों मोहसिन, आदिल और सलमान ने विकास की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी बाइक व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए.

Ghaziabad-dog-leena2

कौन है लीना

  • लीना की उम्र ढाई साल है और वो लेब्राडोर ब्रीड है.
  • हाल ही में लीना अपने ट्रेनिंग ITBP केंद्र पंचकूला से पूरी करके गाजियाबाद आई है.

पुलिस का दावा है कि लीना के कारण ही इस केस का खुलासा हुआ है और निर्दोश लोग कत्ल के मामले में जेल जाने से बचे हैं.

एसएसपी ने लीना के इस कार्य से खुश होकर उसको नया पट्टा, रस्सी और मुलायम गद्दा देने के आदेश किए हैं. वहीं, हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:

आगरा: शिक्षा विभाग का गड़बड़झाला, एक रोल नंबर पर दो परीक्षार्थियों ने दी यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दरोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दरोगा समेत दंपत्ति की मौत
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget