एक्सप्लोरर

गैंगरेप पीड़िता ने बताई ऐसी बातें कि उड़ गए पुलिस के भी होश, अब जांच में जुटी

गैंगरेप की शिकार एक छात्रा के बयान से वाराणसी पुलिस के होश उड़े हुए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसको अगवा करके न केवल उसे बंधक बनाकर रखा गया बल्कि उसके साथ गैंग रेप भी किया गया.

वाराणसी: गैंगरेप की शिकार एक छात्रा के बयान से वाराणसी पुलिस के होश उड़े हुए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसको अगवा करके न केवल उसे बंधक बनाकर रखा गया बल्कि उसके साथ गैंग रेप भी किया गया. पीड़िता के मुताबिक़ जिस मकान में उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, वहां कई लडकियां यौन शोषण का शिकार हो रही थीं. पीड़ित लड़की के इस बयान के बाद पुलिस उस जगह की तलाश कर रही है.

स्कूल जाते समय मिठाई की दुकान के सामने से हुआ अपहरण

शहर के लक्सा इलाके के एक स्कूल में पढ़ने वाले पीड़िता ने बताया कि वह बीती 9 मई को अपने स्कूल जाने के लिए महमूरगंज इलाके में स्थित एक मशहूर मिठाई के दुकान के सामने खड़ी थी. उसके सामने एक ऑटो आकर रुकी, जिसमें वह बैठ गई.

योगी राज में क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां? इन तीन वारदातों पर एक नज़र डाल लीजिए

पीड़िता ने बताया कि उस ऑटो में मिंटू सिंह नाम का युवक और दो अन्य युवक बैठे थे. पीड़िता के मुताबिक़ उसके बैठने के बाद जैसे ही ऑटो आगे बढ़ी उन तीनो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया.

पीड़िता के मुताबिक़ जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको एक कमरे में बंद पाया और उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे. पीड़िता के मुताबिक़ यह कमरा लोहता इलाके में स्थित है. आरोप है कि इसी हालात में उन तीन युवकों सहित चार लोगों ने बारी-बारी रेप किया.

समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

पीडिता का आरोप है कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म हो रहा था. फिर उसे जैसे ही मौका मिला वह उस कमरे से निकल भागी और इलाके के एक अस्पताल पहुंची. उसने वहां मौजूद एक बुजुर्ग को अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया.

उस बुजुर्ग ने ही पीड़िता को उसके घर तक पहुंचाया. पीड़िता के मुताबिक़ वहां से भागने के बाद से उसे अपनी जुबान बंद रखने की धमकियां मिल रहीं थीं. इसलिए वह शांत रही.

कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया!

गुरुवार को अपनी मां के साथ भेलूपुर थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से ही वह गुमसुम रह रही थी. उसकी हालत देखकर उसकी मां ने जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बारे में बताया.

ईद पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की परेशान है, मांग रही है माफी, जानिए क्यों

पीड़िता ने पुलिस को बताया है लोहता इलाके के जिस मकान में उसे बंधक बनाया गया था, वहां उसके अलावा और भी कई लडकियां मौजूद थीं. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ गैंगरेप करने वाले युवक उन लड़कियों के साथ भी घिनौनी हरकतें कर रहे थे.

इस मामले में जब पुलिस लड़की को लोहता लेकर पहुंची तो लड़की उस मकान को पहचानने में नाकाम रही. इस मामले में भेलूपुर सर्किल के सीओ एपी सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पीडिता ने मिंटू सिंह के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सीओ के मुताबिक़ पीड़िता मिंटू सिंह को तो पहचानती है, लेकिन उसका पता-ठिकाना बाताने में असमर्थ है.

तीन थानों के बीच उलझा रहा मामला, चक्कर लगाती रही पीड़िता

गैंगरेप पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर महमूरगंज पुलिस चौकी पर पहुंची तो उससे कहा गया कि मामला लक्सा थाने का है. जब वह लक्सा थाने पहुंची तो वहां घटनास्थल सिगरा थानाक्षेत्र में पड़ने की बात कहते हुए वहां भेज दिया.

इस मामले में जब एक स्थानीय नेता पीड़िता और उसकी मां को लेकर सीओ से मिलने भेलूपुर थाने पहुंचा तो वहां भी इंस्पेक्टर ने अपने यहां का मामला न होने के बात कहते हुए टरका दिया. लेकिन जब इस घटना के जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज हुआ.

मामले की जांच चल रही है लेकिन पीड़िता के पास भी आरोपियों के बारे में कोई पुख्ता जानकरी न होने की वजह से सीओ भेलूपुर ने दो टीमों को तफ्तीश के लिए लगाया है. उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar: गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, 'अब...'
Jantar Mantar: गृह मंत्रालय के फैसले पर आशुतोष रांका बोले, 'अब...'
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget