एक्सप्लोरर

जानिए मुठभेड़ में मारे गए बलराज भाटी की पूरी कहानी

हर गैंगस्टर की तरह बलराज भाटी की भी अपनी एक कहानी थी. बलराज का मानना था कि टाइटल का किसी अपराधी की इमेज बनाने में बड़ा हाथ होता है इसलिए वो अपने नाम के साथ‘भाटी’ लगाने लगा.

नोएडा: यूपी-हरियाणा की एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाते हुए बुलंदशहर के रहने वाले कुख्यात अपराधी बलराज भाटी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. बलराज बीजेपी के एक नेता की हत्या के मामले का भी आरोपी था. इस अपराधी के सिर पर दो लाख का इनाम था. हर गैंगस्टर की तरह बलराज की भी अपनी एक कहानी थी. बलराज का मानना था कि टाइटल का किसी अपराधी की इमेज बनाने में बड़ा हाथ होता है इसलिए वो अपने नाम के साथ ‘भाटी’ लगाने लगा. बलराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी सुंदर भाटी गैंग का मेंबर था. बलराज के बारे में कहा जाता है कि वह जाट था, लेकिन वो खुद को गुर्जर ही बताता था. अपना खौफ कायम करने के लिए उसने हत्या, लूट, डकैती जैसी कई वारदातों के अंजाम दिया. बुलंदशहर के रहने वाले बलराज का खौफ फरीदाबाद से लेकर अखनूर तक था. बेहद शातिराना अंदाज में अपराध करने वाला ये शख्स मास्टर प्लानर भी था. पलक झपकते नाम और पहचान बदल लेना इसके बाएं हाथ का खेल था या यूं कह लें कि इसे इस काम में महारत हासिल थी. काफी समय से एसटीएफ की टीमें इसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थीं. क्राइम हिस्ट्री बलराज पर एक मामला, 22 अगस्त 2013 को कोर्ट परिसर सेक्टर-12 में शशि की गोली मारकर हत्या का था जिसमें तीन युवकों ने गोलियां बरसाई थी इसमें बलराज भी आरोपी बनाया गया था. दूसरा मामला, छायंसा गांव में डबल मर्डर का था. 10 फरवरी वर्ष 2015 को बदरौला गांव निवासी जितेंद्र और घरोड़ा गांव निवासी कल्लू उर्फ श्यौराज की घरोड़ा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तीन बदमाश इसके बाद बाइक छीन कर फरार हो गए थे. इस केस में भी बलराज आरोपित है. अपराध की दुनिया से बलराज का नाता 12 साल पहले ही जुड़ गया था. कहा जाता है कि प्रॉपर्टी विवाद में उसने अपने गांव में किसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फंड अरेंज करता था बलराज सुंदर भाटी के जेल में जाने के बाद गैंग के लिए रुपयों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी बलराज की ही थी. इसके लिए बलराज रंगदारी और फिरौती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था. दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल रह चुका था  लंबं समय से आतंक का पर्याय बन रहने वाला बलराज कभी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल रह चुका था. बलराज भाटी आम लोगों के साथ ही पुलिस के लिए भी परेशानी का सबब बन चुका था. उसके सिर पर हरियाणा, दिल्ली और यूपी में मिलाकर 2.5 लाख का इनाम रखा गया था. इसमें से 1 लाख हरियाणा, 1 लाख दिल्ली और 50 हजार यूपी पुलिस ने घोषित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget