एक्सप्लोरर

हथिनी कुंड बैराज खुलने के बाद पूर्वांचल में 5 CM प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किसानों को फायदा पहुंचा है और धान की रोपाई में तेजी आई है. वहीं पूर्वांचल में लगातार भारी बारिश और दिल्ली में हथिनी कुंड बैराज से पानी खोले जाने के बाद गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से वृद्धि हो रही है.

भदोही: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किसानों को फायदा पहुंचा है और धान की रोपाई में तेजी आई है. वहीं पूर्वांचल में लगातार भारी बारिश और दिल्ली में हथिनी कुंड बैराज से पानी खोले जाने के बाद गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से वृद्धि हो रही है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में दोपहर 12 बजे 72 मीटर 89 सेंटीमीटर पर गंगा बह रही थी. इसकी वजह से गंगा के तटीय गांवों के लिए खतरा पैदा होने के साथ कटान का भी खतरा बढ़ने लगा है. सीतामढ़ी में स्थापित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा में 02 से 05 सेंटीमीटर की वृद्धि दोपहर 12 बजे तक दर्ज की गई. हलांकि यह बढ़ाव स्थिर नहीं है, लेकिन जल स्तर में वृद्धि का क्रम जारी है. सुबह 04 से 05 सेंटीमीटर की यह बढ़ोतरी थी. दोपहर में 05 सेंटीमीटर प्रतिघंटा पहुंच गई, जिसकी वजह से पूर्वांचल के भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है. दिल्ली में हथिनी वैराज का पानी खोल दिए जाने और यमुना का खतरे का निशान पार कर जाने से स्थिति और गंभीर बन गई है. क्योंकि बैराज का पानी यमुना के माध्यम से जब गंगा में पहुंचेगा तो स्थिति और बुरी होगी. तीन दिन पूर्व 10 सेंटीमीटर तक का बढ़ाव दर्ज किया गया. हलांकि भदोही में केंद्रीय जल आयोग की तरफ से गंगा में कोई खतरे का निशान नहीं निर्धारित किया गया है. लेकिन 2013 में 81 मीटर जलवृद्धि से कई गांव डूब गए थे. डीघ ब्लाक के छेछुवा भोर्रा गांव में 17 बीघे जमीन कटान की वजह से गंगा में समा गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget