एक्सप्लोरर

सवर्णों का भारत बंद: इटावा में ट्रेन रोकी, यमुना एक्सप्रेस-वे जाम, वाराणसी-इलाहाबाद में फूंके गए पुतले

एससी-एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) अधिनियम के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे हैं. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में जोरदार विरोध हो रहा है. लखनऊ सहित आस-पास के कई जिलों में भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार को एससी-एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) अधिनियम के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे हैं. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में जोरदार विरोध हो रहा है. लखनऊ सहित आस-पास के कई जिलों में भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है. सरकार ने हालांकि इससे निपटने की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी.

वाराणसी में जोरदार विरोध, बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास चक्काजाम और आगजनी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इस एक्ट का जोरदार विरोध हो रहा है. एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में वाराणसी के बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास चक्काजाम और आगजनी की गई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया. इलाहाबाद-पटना हाईवे पर वाराणसी में डाफी पर चक्का जाम के बाद लोगों ने जगह-जगह टायर फूंककर आगजनी की.

इटावा में रोकी गई डीएमयू ट्रेन , आगरा में स्कूलों की छुट्टी

इटावा में डीएमयू ट्रेन को थाना पिनाहट इलाके में भदरौली के पास रोका गया है. आगरा जिले में बंद को देखते हुए निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

औरैया  में बाजार बंद, सवर्ण समाज ने जुलूस निकालकर जताया विरोध 

औरैया जिले में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के संगठनों ने बाजार बंद करा दिया. जिले में भारत बंद असर दिख रहा है. औरैया तहसील में पूरी तरह बंद है. व्यापार मंडल व सवर्ण समाज ने जुलूस निकालकर विरोध जताया है.

भदोही में भारी पुलिस बल तैनात, एटा में बंद का समर्थन

भदोही में भी भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. प्रमुख बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है. एटा में भी सवर्ण समाज के साथ पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने भी बंद का समर्थन किया है.

अलीगढ़- हाथरस में मिलाजुला असर

अलीगढ़ में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद का हाथरस व अलीगढ़ में मिला जुला असर रहा. अलीगढ़ में कुछ दुकानें खुली हैं तो कुछ बंद है. सुबह कई बाजार पूरी तरह बंद थे. प्रदर्शन की संभावना के चलते जिले के सांसद के कार्यालय पर पुलिस तैनात है.

आगरा में बंद रहे बाजार

आगरा में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित भारत बंद के दौरान खंदौली कस्बा में यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया है. आगरा मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और अलीगढ़ मंडल के एटा, कासगंज में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है. कारोबारियों ने स्वेच्छा से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है.

आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर में अलर्ट 

एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन के विरोध में तमाम सवर्ण संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद बुलाया है. इलाहाबाद के साथ वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, हापुड़, कासगंज व मुजफ्फनगर समेत तमाम जिलों के पुलिस कप्तानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिया गया है.

लखनऊ के हजरतगंज सहित तमाम जगहों पर फोर्स तैनात

लखनऊ में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. यहां हजरतगंज सहित तमाम जगहों पर फोर्स तैनात है. वाराणसी में भी सवर्णों के भारत बंद बुलाए जाने पर आधा दर्जन से अधिक संगठन सड़कों पर उतरे हैं. लखनऊ के कई प्रमुख बाजारों में साप्ताहिक बंदी होने के चलते दुकानें नहीं खुली.

सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में भी बंदी का कोई खास असर नजर नहीं आया. सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति करीब-करीब सामान्य रही और स्कूल-कॉलेज भी खुले. प्रशासन ने किसी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए पहले से ही विधानसभा और उसके आसपास धारा 144 लगा रखी है.जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget