एक्सप्लोरर

योगी राज में अब तक हुई 1,478 मुठभेड़, मेरठ जोन रहा अव्वल

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 19 मार्च 2017 को शपथ लेने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अभी तक हुई मुठभेड़ों में 50 बदमाश मारे गये हैं. इनमें ज्यादातर इनामी बदमाश थे.

नई दिल्ली: यूपी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर शुरू हुआ मुठभेड़ों का सिलसिला विपक्ष की आलोचनाओं और आरोपों के बीच बदस्तूर जारी है. आलम यह है कि पिछले करीब 13 महीनों में हुई मुठभेड़ों में 50 अपराधी मारे जा चुके हैं जबकि साढ़े तीन हजार से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 19 मार्च 2017 को शपथ लेने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अभी तक हुई मुठभेड़ों में 50 बदमाश मारे गये हैं. इनमें ज्यादातर इनामी बदमाश थे. योगी सरकार में हुईं 1,478 मुठभेड़ आंकड़ों के मुताबिक योगी सरकार के कार्यकाल के पहले 371 दिन, 25 मार्च 2018 तक प्रदेश में 1,478 मुठभेड़ें हुई हैं.पुलिस मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाला 50वां बदमाश कुख्यात अपराधी रेहान था. मुजफ्फरनगर में गत तीन मई को मारे गये रेहान पर 50 हजार रुपए का इनाम था. मुकीम काला गिरोह के इस सक्रिय सदस्य पर जघन्य अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज थे. इन बदमाशों पर था इनाम आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में मारे गये कुख्यात बदमाश बलराज भाटी पर ढाई लाख रुपये का इनाम था. इसके अलावा नोएडा में ही मुठभेड़ में मारे गये श्रवण और लखीमपुर खीरी में मारे गये बग्गा सिंह पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. मुठभेड़ की घटनाओं में मारे गये मुकेश कुमार राजभर, मोहन पासी, नितिन, फुरकान, शमीम, साबिर, अकबर, नूर मुहम्मद, सुमीत गुर्जर, असलम, विकास, रामजानी और सोनू कुमार पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. तय प्रक्रिया के तहत इन सभी मुठभेड़ों की मजिस्ट्रेट से जांच करवायी जा रही है. मेरठ जोन में हुई सबसे ज्यादा मुठभेड़ मुठभेड़ की इन घटनाओं में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए जबकि 308 घायल हुए हैं. इन घटनाओं में 390 अपराधी जख्मी हुए और 3,435 को गिरफ्तार किया गया. सबसे ज्यादा 569 मुठभेड़ मेरठ जोन में हुई हैं. उसके बाद बरेली जोन में 253 मुठभेड़ हुईं. आगरा जोन में 241, कानपुर जोन में 112 और गोरखपुर में मुठभेड़ की 51 घटनाएं हुई हैं. 188 अपराधियों पर लगी रासुका आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने 188 अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की तामील करने के साथ-साथ 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त की है. रासुका के तहत पुलिस किसी भी व्यक्ति को बिना कारण बताये हिरासत में रख सकती है, बशर्ते उसे यह लगे कि वह शख्स राज्य की सुरक्षा या कानून-व्यवस्था के लिये खतरा बन सकता है. 1455 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही पिछले साल 20 मार्च से इस वर्ष 25 मार्च के बीच पुलिस ने 1455 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की. हालांकि पुलिस मुठभेड़ की घटनाओं पर उंगलियां भी उठी हैं और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले साल 22 नवम्बर को इस सिलसिले में राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया था. राजपाल कश्यप ने राज्य सरकार पर लगाया बदला लेने का आरोप एसपी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने राज्य सरकार पर पुलिस मुठभेड़ के नाम पर विरोधियों से राजनीतिक बदला लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था ठीक करने के नाम पर शुरू हुआ मुठभेड़ों का सिलसिला बाद में फर्जी मुठभेड़ों में तब्दील हो गया. प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और मुठभेड़ों को सार्वजनिक मंचों पर जायज ठहरा रही सरकार इसे रोक नहीं पा रही है. बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा- प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं अपराधी बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने मुठभेड़ों का बचाव करते हुए कहा कि जब कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलायेगा तो पुलिस भी उसका जवाब देगी. पुलिस के डर से अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं. हम कानून-व्यवस्था बनाये रखने के प्रति कृत संकल्पित हैं और अपराधियों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget