एक्सप्लोरर

नोएडा से 6 हजार श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेनें बिहार के लिए होंगी रवाना, स्टेशन जाने वाले रास्ते सील

नोएडा से शनिवार को चार स्पेशल ट्रेनें 6 हजार श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए रवाना होंगी. इस दौरान स्टेशन जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं. जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही केवल जाने की इजाजत मिलेगी.

नोएडा, बलराम पांडेय: गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले बिहार के छह हजार श्रमिकों को लेकर शनिवार को चार स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए रवाना होंगी. दो ट्रेन दादरी और दो ट्रेन दनकौर रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएंगी. दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, दूसरी ट्रेन दोपहर 12:00 बजे दनकौर से बक्सर के लिए, तीसरी ट्रेन दोपहर 3:00 बजे दादरी से सासाराम के लिए और चौथी ट्रेन शाम 4:00 बजे  दनकौर से सिवान के लिए रवाना होगी. इनके लिए जिला प्रशासन, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली हैं. दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया गया है. स्टेशन जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया गया है.
जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही जाने की मिलेगी इजाजत
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास.एल.वाई ने बताया कि सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है और यहां पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही ट्रेन में बैठाया जाएगा. जिन लोगों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है, उन्हें एसएमएस से जानकारी मिल चुकी है. वे लोग ही ट्रेन से रवाना होंगे और यह एसएमएस ही उनका टिकट होगा. अधिकारियों का कहना है किसी को भी पैदल जाने या अन्य किसी माध्यम से जाने की आवश्यकता नहीं है. शनिवार को ये ट्रेनें चलेंगी और उसके बाद निरंतर यहां से बिहार के लोगों को उनके मूल निवास पर भेजा जाएगा. जिन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वह पंजीकरण करा लें. जो पूर्व में पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है. पंजीकरण के आधार पर रेल द्वारा जाने की तिथि, समय और रेलवे स्टेशन का नाम आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा और यह एसएमएस ही टिकट के रूप में मान्य होगा.
स्टेशन जाने वाली सभी गलियां सील
अधिकारियों का कहना है कि जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल रजिस्टेशन कराया हुआ है, केवल उनको ही भेजा जाएगा. कोई अन्य व्यक्ति किसी भी तरह यात्रा में शामिल न हो सके, इसके लिए प्रशासन ने स्टेशन की ओर से जाने जाने वाली गलियों को सील कर दिया है. स्टेशन को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया है. सोशल डिस्टेंसिग के लिए सर्किल बनाए गए हैं.
केंद्र और राज्य द्वारा नि:शुल्क ट्रेन सेवा
ट्रेन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क चलाई जा रही हैं, जिन लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, उनके मोबाइल पर टिकट के रूप में एसएमएस पहुंच चुका है. प्रवेश से पूर्व एसएमएस की जांच की जाएगी. इसके बाद ही यात्रा शुरू होगी. सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. मेडिकल स्वस्थ पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी. अभी तक 80 हजार श्रमिकों द्वारा बिहार जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget