एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

मुजफ्फरनगर: मदरसे में मोमबत्ती की आग से फ्रिज में धमाका, कमरे में सो रहे 15 बच्चे झुलसे

एक मदरसे में एक धमाके के बाद कमरे में सो रहे 15 बच्चे घायल हो गये हैं. बताया गया है कि किसी बच्चे ने फ्रिज के ऊपर जलती हुई मोमबत्ती रखकर छोड़ दी थी. हादसे के बाद 11 बच्चों को मेरठ मेडीकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है.

मुजफ्फरनगर: एक मदरसे में एक धमाके के बाद कमरे में सो रहे 15 बच्चे घायल हो गये हैं. बताया गया है कि किसी बच्चे ने फ्रिज के ऊपर जलती हुई मोमबत्ती रखकर छोड़ दी थी. हादसे के बाद 11 बच्चों को मेरठ मेडीकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है. सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है.

मुजफ्फरनगर के कोतवाली इलाके के सुजड़ू गांव में जामिया अरबिया अशरफुल मदरसा स्थित है. इस मदरसे में सैकड़ों बच्चे रहकर पढ़ाई-लिखाई करते हैं. गुरूवार 7 फरवरी की रात को तेज बारिश और मौसम खराब होने के बाद इलाके की बिजली चली गई थी. मदरसे में बच्चों ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जला रखी थी. सोने के लिए जाने से पहले किसी बच्चे ने उस मोमबत्ती को कमरे में रखे फ्रिज पर रख दिया और सभी बच्चे सो गये.

यूपी में जहरीली शराब का कहर: सहारनपुर में 16 और कुशीनगर में 10 लोगों की मौत

मोमबत्ती से फ्रिज ने आग पकड़ ली और उसमें भरी गैस की जद में आग के आ जाने से कंप्रेशर फट गया. जोर का धमाका हुआ और पूरे कमरे में गैस के साथ आग फैल गई. धमाके की जद में आये कमरे में सो रहे बच्चे आग लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये. मदरसे में मौजूद शिक्षकों और आसपास के इलाके के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को कमरे से निकाला और पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस और निजी वाहनों के जरिये बच्चों को अस्पताल ले गई. प्राथमिक उपचार के बाद 15 में से 11 बच्चों को गंभीर घायल होने की वजह से इलाज के लिए मेरठ मेडीकल कालेज में भेजा गया है. मेडीकल कालेज में भर्ती सभी बच्चों की हालत खतरे के बाहर है. मेडीकल कालेज पर घायल बच्चों के परिजन भी सूचना मिलने के बाद पहुंच गये हैं.

मेरठ: पत्नी की हत्या के बाद खून से सना छुरा लेकर थाने पहुंचा पति, बताई ये कहानी

एसएसपी मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया था. गैस से साथ फैली आग की वजह से ब्लैकनिंग की चपेट में बच्चे आ गये थे. मेडीकल कालेज भेजे गये सभी बच्चे खतरे के बाहर हैं और उनकी इलाज किया जा रहा है. जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीग में आर्मी हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग, तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, सुरक्षित टला बड़ा हादसा
डीग में आर्मी हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग, तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, सुरक्षित टला बड़ा हादसा
Rajasthan Weather: मई की झुलसाने वाली गर्मी के बीच राजस्थान में आंधी-बारिश से राहत, तापमान में गिरावट
मई की झुलसाने वाली गर्मी के बीच राजस्थान में आंधी-बारिश से राहत, तापमान में गिरावट
Bengal Election Result: बंगाल के 'युद्ध' में कौन है अर्जुन और कौन श्रीकृष्ण? पूर्व सांसद किरण खेर के बयान ने चौंकाया
बंगाल के 'युद्ध' में कौन है अर्जुन और कौन श्रीकृष्ण? पूर्व सांसद किरण खेर के बयान ने चौंकाया
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
'डॉक्टर की मौत के बाद भी वारिसों पर चलेगा पेशेंट के साथ लापरवाही का मुकदमा', SC का बड़ा फैसला
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Share Market: चुनावी नतीजे के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले
चुनावी नतीजे के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले
Met Gala 2026: सोने के धागों वाली साड़ी, मां की जूलरी से बना डायमंड ब्लाउज और मैंगो पर्स, मेट गाला में अपने लुक से छाईं ईशा अंबानी
सोने के धागों वाली साड़ी, और मैंगो पर्स लिए ईशा अंबानी ने मेट गाला में बिखेरा जलवा
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
BPCL में जूनियर एग्जीक्यूटिव से एसोसिएट एक्जीक्यूटिव तक की भर्ती, 17 मई से पहले कर लें आवेदन
BPCL में जूनियर एग्जीक्यूटिव से एसोसिएट एक्जीक्यूटिव तक की भर्ती, 17 मई से पहले कर लें आवेदन
Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश देगी राहत, लेकिन उमस करेगी बेहाल, जल्द लौटेगी हीटवेव की आहट!
दिल्ली में आज बारिश देगी राहत, लेकिन उमस करेगी बेहाल, जल्द लौटेगी हीटवेव की आहट!
Embed widget