एक्सप्लोरर

यूपी: मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट करने पर मुफ्त में दिया जा रहा मास्क

भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके चलते आम लोगों से इन ऐप्स को डिलीट करने के लिये जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. यूपी के बहराइच में ऐप डिलीट करने पर लोगों को मुफ्त मास्क दिया जा रहा है.

बहराइच, एजेंसी. चीन और भारत की आपसी तनातनी के बीच बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट कराने को लेकर अभियान शुरू किया है. इसके तहत डिलीट किए गए प्रत्येक ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है.

बहराइच शहर से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने बहराइच में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने का अभियान शुरू किया है.

उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है.

पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है. मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं. लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं.

100 से अधिक फोन पर डिलीट किये गये ऐप

एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं. उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं. बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित एप डिलीट कराए गये हैं.

आपको बता दें कि भारत ने 29 जून को टिकटॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था. इनसे देश की संप्रभुता, एकता और रक्षा को खतरा बताया गया था.

ये भी पढ़ें.

यूपी: नोएडा में वेतन को लेकर मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस और प्रशासन पर लगाया कंपनी का पक्ष लेने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
दिल्ली: स्कूल के गेट पर छात्र की चाकू गोदकर हत्या! जूतों पर हुआ था विवाद
दिल्ली: स्कूल के गेट पर छात्र की चाकू गोदकर हत्या! जूतों पर हुआ था विवाद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget