एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: नेवी में नौकरी के नाम पर सैकड़ों लोगों से फर्जीवाड़ा, करीब 1 करोड़ लेकर कंपनी फरार

इलाहाबाद: इलाहाबाद में नेवी में कांट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों के साथ फर्जीवाड़ा करते हुए उनकी मेहनत की कमाई हड़पकर एक कंपनी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

एक करोड़ रूपये वसूलने के बाद कंपनी फरार

इलाहाबाद की इस कंपनी ने मुंबई में नेवी में कांट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर तकरीबन चार सौ से ज़्यादा लोगों से लाखों रूपये की वसूली की. लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए उन्हें फर्जी कांट्रैक्ट लेटर और आईकार्ड जारी किये. तकरीबन एक करोड़ रूपये वसूलने के बाद कंपनी सारा सामान लेकर फरार हो गई.

इस मामले में पचास से ज़्यादा पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. इलाहाबाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फ़िलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

नेवी में कांट्रैक्ट पर नौकरी दिलाने का विज्ञापन

इलाहाबाद के पाश इलाके सिविल लाइंस में कुछ महीने पहले इंटरनेशनल लिंक के नाम से जॉब प्लेसमेंट कंपनी खोली गई. कंपनी का दफ्तर बेहद शानदार था. कंपनी ने कुछ दिनों पहले मुंबई में नेवी में कांट्रैक्ट पर नौकरी दिलाने का विज्ञापन निकाला. तकरीबन एक हजार लोगों से इंटरव्यू लेकर उनसे बारह हजार से साठ हजार रूपये वसूले गए. कोई शक न करे, इसलिए शुरू में किसी से कोई पैसे नहीं लिए गए.

पिछले हफ्ते तीन सौ इक्यासी लोगों को एप्वाइंटमेंट लेटर देकर उनसे पैसे जमा कराए गए. बताया गया कि इन सेलेक्ट लोगों को ग्यारह जून को दोपहर बारह बजे बसों से मुंबई भेजा जाएगा. बस में भेजने और रास्ते के खाने के नाम पर अलग से पैसे वसूले गए.

20 से 45 हजार रूपये तनख्वाह

लोगों को बताया गया था कि उन्हें 20 से 45 हजार रूपये तनख्वाह मिलेगी. 11 जून को लोग सामान लेकर कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ मिला. कंपनी से जुड़े सभी लोगों के मोबाईल भी बंद हो गए थे.

पता चला कि कंपनी के लोग रात को ही सारे बड़े सामान भी ट्रक पर लाद ले गए थे. शाम तक इंतजार के बाद लोगों को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ. लोग रात को सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget