एक्सप्लोरर

भदोही: खुदाई के दौरान मिले कारीगरी के बेहतरीन नमूने, 4 हजार साल पुराना है इनका इतिहास

भदोही जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गंगा के किनारे द्वारिकापुर और अगियाबीर गांव में एक बड़े टीले पर प्राचीन सभ्यता की तलाश में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की टीम 1999 से इस इलाके में खुदाई का कार्य कर रही है. यहां साढ़े तीन हजार वर्ष पुरानी ताम्रयुग सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गंगा तट पर बसे द्वारिकापुर और अगियाबीर गांव में काशी हिंदू विश्वविद्यायल के पुरातत्व विभाग की तरफ से चल रहे उत्खनन में ताम्रयुग की साढ़े तीन से चार हजार वर्ष पुरानी सबसे प्राचीन बस्ती मिली है. काशी और प्रयाग के बीच यह जगह पुरातात्विक खोज के लिए अहम है. खुदाई के दौरान हड्डियों के बने औजार, मनके, मिट्टी के कलाकृत बर्तन सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजे यहां से मिली हैं. भदोही जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गंगा के किनारे द्वारिकापुर और अगियाबीर गांव में एक बड़े टीले पर प्राचीन सभ्यता की तलाश में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की टीम 1999 से इस इलाके में खुदाई का कार्य कर रही है. यहां साढ़े तीन हजार वर्ष पुरानी ताम्रयुग सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं. शोध में यहां मछुआरों की सबसे पुरानी बस्ती मिलने के साक्ष्य मिले हैं.बस्ती के लोग पशुपालन, खेती सहित आखेट का भी कार्य करते थे. खुदाई में मिट्टी के बर्तन, हड्डियों से बने शिकार करने के औजार, बर्तन बनाने की कारीगरी सहित दूसरी वस्तुएं मिली हैं. निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुरातत्व विभाग की टीम जिस टीले पर खुदाई कर रही है, वह दो संस्कृतियों पर काम कर रही है. एक, लौहकालीन उत्तरी काली मृदभांड संस्कृति और दूसरे इसके पहले की ताम्र-पाषाण कालीन संस्कृति है. ताम्र-पाषाण काल में लोग अपने विकास के प्रारम्भ में थे लोग बांस और घास के घरों में रहते थे. उस समय के मछली मारने के काटे, हड्डी के उपकरण, अर्ध मूल्यवान पत्थरों के बेहत ही खुबसूरत मनके जो महिलाएं गहनों के रूप में प्रयोग करती थीं. इंद्रगोप, सुलेमानी पत्थर के ढोलाकार, अंडाकार, गोल, चपटे कई रंगों के मनके और पत्थरों की एक कुल्हाड़ी टूटे स्वरूप में मिली है. चूल्हे और घरों के फर्श के अवशेष भी खुदाई में मिले हैं. उसके बाद जब सभ्यता अपने और विकसित रूप में आई तो लौहकालीन संस्कृति का प्रारंभ हुआ उससे जुड़ी भी कई चीजे यहां मिली है, क्योंकि इस काल में सभ्यता और विकसित हो गई थी तो इस काल के मनके और भी खूबसूरत मिले हैं. इस काल के मनको को आईने की तरह चिकना निर्मित किया गया था. इसी काल में लोहे का प्रयोग बढ़ा था तो खुदाई में लोहे के कई उपकरण मिले हैं, जिसमे भाले, तलवार के अंश और एक पिटवा लोहे की कुल्हाड़ी मिली है जिसको पारंपरिक तरीके से लोहे से बेहत ही खूबसूरत तरीके से निर्मित किया गया था. अब इस कुल्हाड़ी को जांच के लिए भेजा जा रहा है. उसके बाद इससे जुड़ी कई और जानकारी मिल सकती है. जानकारों का मानना है कि अगर इस इलाके में और बड़े पैमाने पर उत्खनन का कार्य किया जाए, तो कई और इस तरह की जानकारी मिल सकती है जो अभी तक छिपी हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget