एक्सप्लोरर

यूपी: भीषण गर्मी की वजह से 4 रेल यात्रियों की मौत, शवों को घर भेज रहा रेलवे

धार्मिक यात्रा पर निकले तीन लोगों की भीषण गर्मी के कारण मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में हो गई. अब रेलवे उनके शवों को घरों तक पहुंचाने का प्रबंध कर रहा है.

झांसी: केरला एक्सप्रेस में सोमवार देर शाम भीषण गर्मी के कारण जान गंवाने वाले तमिलनाडु के चार रेल यात्रियों के शवों को भेजने का प्रबंध किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि रेल यात्रियों के शवों का मंगलवार को झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया तथा रेलवे प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को उनके गृह राज्य में भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

झांसी रेल मंङल के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज सिंह ने बताया कि केरला एक्सप्रेस में अतिरिक्त लगेज कोच लगाकर सभी चारों रेल यात्रियों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं. इस घटना की उच्चस्तरीय जांच भी कराई जा रही है.

सिंह ने बताया कि ट्रेनों में तथा रेलवे स्टेशनों पर एहतियात के तौर पर पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं.

सोमवार देर शाम केरला एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों के अचेत हो जाने की सूचना झांसी स्टेशन को मिली थी. सूचना मिलने के बाद जब झांसी रेलवे चिकित्सकों का दल ट्रेन के कोच नंबर एस-8 और एस-9 में पहुंचा तो तीन यात्री मृत मिले तथा एक को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय भेजा गया.

तमिलनाडु के कोयंबटूर क्षेत्र के रहने वाले चार दर्जन से अधिक लोगों का एक दल धार्मिक यात्रा पर निकला था. सभी यात्री वाराणसी और आगरा होते हुए वापस कोयंबटूर की ओर जा रहे थे. यात्रा के क्रम में आगरा-झांसी के बीच में कुछ लोगों की हालत बिगड़ने लगी और झांसी पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया जहां देर रात उनकी भी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget