एक्सप्लोरर

फोनी तूफान का असर: यूपी में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, पांच घायल

फोनी तूफान का असर यूपी में भी नजर आने लगा है. कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए.

लखनऊ: फोनी तूफान का असर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी नजर आने लगा है. गुरुवार देर शाम सूबे के अधिकांश हिस्सों में आंधी चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. इसी क्रम में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए.

जिला प्रशासन अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है.

चंदौली जिले के साहबगंज थाना क्षेत्र के राम माड़ो गांव में तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है.

चंदौली के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, "इसे फोनी का असर कहें या फिर तेज तूफान का असर, हमारे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं."

उन्होंने आगे बताया, "भूसीत पुरवा गांव के सिवान में गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुल्लू सोनकर की झुलसने से मौत हो गई. वहीं शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव में पेड़ गिरने से राजेश तिवारी की मौत हो गई. धरौली के मगरहीं गांव निवासी संतोष बियार की बिजली गिरने से जान चली गई. वहीं चंदौली के फुत्तुपुर गांव में इम्तियाज और उसका पुत्र रिजवान गांव में बांस काट रहे थे और इसी दौरान दोनों पर बिजली गिर पड़ी और दोनों झुलस गए. जिला अस्पताल में रिजवान की मौत हो गई."

मौसम विभाग लखनऊ केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार आज भी पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और ओला गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को फोनी का असर दिखने की संभावना जताई है.

राजधानी के आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने से खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा आम की फसल को भी नुकसान हुआ है. सीतापुर में बुधवार शाम धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई जबकि पिसावां क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओले गिरे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget