एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव से पहले सक्रिय हुए तस्कर, हथियारों के साथ हुई गिरफ्तारी

पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर बरामद हथियार निकाय चुनाव में अशांति फैलाने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत माने जाने वाले कुछ लोगों के कहने पर लाए थे. हथियारों की उन लोगों तक सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया. तस्करों से पूछताछ जारी है. हथियार मंगाने वालों में एक ग्राम प्रधान का नाम भी सामने आया है. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहानी ने बताया कि थानाध्यक्ष सरायमीर व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना सरायमीर क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के पास छित्तूपट्टी मुख्यमार्ग फूलपुर-आजमगढ़ के पास घेराबंदी की. वहां पुलिस की असलहा तस्करों से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए और मौके चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान तेजप्रताप राय, संतोष यादव, राजेश मिश्रा और चंदौली निवासी माता प्रसाद के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से 03 पिस्टल 9एमएम, 13 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुए. तस्करों ने पूछताछ में बताया कि बरामद असलहा व कारतूस उनसे नगर निकाय चुनाव 2017 में अशांति फैलाने के लिए मंगाया गया था. तस्करों ने बताया कि वे लोग यह असलहा बिहार से लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं. गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि तस्करी में क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्ति भी शामिल हैं, जो शस्त्र मंगवाकर आसपास के जनपदों में तस्करी करते हैं. उनमें मुख्य रूप से बरदह थाना क्षेत्र के रामचंद्र सरोज, थाना गंभीरपुर के गांव गोसाई की बाजार के प्रधान लाहौर यादव, लालू यादव उर्फ राहुल यादव और सरायमीर निवासी भानू यादव का नाम सामने आया है. इस सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget