एक्सप्लोरर

हवाई मार्ग से जुड़े प्रयागराज और बेंगलुरु, कुंभ से पहले कई और शहरों को भी जोड़ा जाएगा

बेंगलुरु के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट का उदघाटन आज प्रयागराज एयरपोर्ट पर हुए एक समारोह में यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया.

प्रयागराज: कुंभ से पहले संगम के शहर प्रयागराज को एक और बड़ी हवाई सौगात हासिल हुई है. प्रयागराज अब आईटी सिटी बेंगलुरु से भी हवाई मार्ग से जुड़ गया है. बेंगलुरु के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट का उदघाटन आज प्रयागराज एयरपोर्ट पर हुए एक समारोह में यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया.

बेंगलुरु के लिए यह फ्लाइट निजी कंपनी इंडिगो द्वारा शुरू की गई है. इस नई सेवा के साथ प्रयागराज अब छह शहरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है. कुंभ मेले से पहले प्रयागराज तकरीबन एक दर्जन और शहरों से भी हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा.

प्रयागराज से यह सभी सेवाएं मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू की गई है. पहले दिन की फ्लाइट पूरी तरह फुल रही और तकरीबन एक सौ दस मुसाफिरों ने पहला सफर किया. उदघाटन के मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये.

कुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज में इंटरनेशनल लेवल का नया सिविल एयरपोर्ट भी बन रहा है. यह नया एयरपोर्ट एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा और कुंभ से पहले करीब दर्जन भर और शहरों की फ्लाइट्स इसी नये एयरपोर्ट से ही शुरू होंगी. पहले दिन का सफर तय करने वालों ने शहर से हवाई सेवा शुरू होने पर खुशी जताई.

उद्घाटन के मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फिर दोहराया कि मोदी सरकार हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई सफर कराने की योजना तेजी से लोकप्रिय व सफल हो रही है. कुंभ से पहले प्रयागराज मुम्बई, देहरादून और ग्वालियर समेत कई और शहरों से भी हवाई सेवा से जुड़ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा के बयान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'हम इतना कह सकते हैं कि...'
नेहा बोरा के बयान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'हम इतना कह सकते हैं कि...'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget