एक्सप्लोरर

अपने घरों के बाहर सो रहे पांच ग्रामीणों को बदमाशों ने मारी गोली, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन में अज्ञात बदमाशों ने संदी गांव में अलग-अलग स्थानों पर घर के बाहर सो रहे पांच ग्रामीणों को गोली मार दी.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में अज्ञात बदमाशों ने संदी गांव में अलग-अलग स्थानों पर घर के बाहर सो रहे पांच ग्रामीणों को गोली मार दी. इतना ही नहीं शौचक्रिया को गई एक महिला पर भी बदमाशों ने फायर झोंक दिए. घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस मृतक के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध को गोली मार दी. जिसके बाद बदमाशों ने आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक कुल पांच लोगों को गोली मारी. घटना में वृद्ध और महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है. खास बात यह है कि इस वारदात में कोई भी लूटपात, चोरी या अन्य प्रकार का प्रकरण सामने नहीं आया है. घटना के बाद से ही गांव में आधादर्जन पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं. घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक व एसओजी टीम को भी लगाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget