एक्सप्लोरर

खाने में मछली कम पड़ने पर बाराती-घराती पक्ष में मारपीट, बैरंग लौट गई बारात

खाने में मछली के लिए बाराती और घराती आपस में लड़ पड़े. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे जान कर आप हैरान हो जाएंगे.

गोरखपुर: गोरखपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के बाद दो परिवार के एक होने के सपना खाने में मछली कम पड़ने के विवाद में बनने के पहले ही टूट गया. शादी में मछली कम पड़ने पर दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों ने दुल्हन के भाई और पिता की जमकर कुटाई की. उसके बाद घराती भी चुप नहीं बैठे. उन्होंने भी दूल्हे, उसके पिता और बारातियों की कुटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दुल्हन के भाई को जूता मारने के बाद शादी को राजी हुए दूल्हा और उसके पिता बैरंग बारात लेकर लौट गए.

पिपराइच क्षेत्र के कंचनपुर पतरका टोला से गोलई साहनी के पुत्र दीपक साहनी की मंगलवार की रात गुलरिहा क्षेत्र के जौनपुर के सत्य नगर टोला में बारात आई थी. शर्त के अनुसार बारातियों के लिए मछली बनवाई गई थी. कुछ बाराती खाना खाने को बचे थे. उसी दौरान बर्तन में मछली खत्म हो गई. मछली आने में देर हो गई.

इसके बाद दूल्हा, उसके पिता और बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया. ये देख मौके पर पहुंचे लड़की के पिता बनवारी साहनी और भाई सुनील ने बारातियों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने दोनों को बुरी तरह पीट दिया. आरोप है कि लड़की के पिता और भाई की पिटाई देखकर घराती पक्ष भी आक्रामक हो गया. उन्होंने बारातियों की भी जमकर पिटाई कर दी.

इस बीच घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. विवाद बढ़ता देखकर थाने से फोर्स में मंगा ली गई. बारात वापस लौटने पर शादी के खर्च और नुकसान का हवाला देकर लड़की के पिता ने लड़के और उसके पिता के सामने हाथ जोड़ लिया. लड़के वालों ने उनके सामने शर्त रखी कि लड़की के भाई की पिटाई के बाद ही शादी संभव है. बहन की शादी न टूटे इसके लिए भाई खुद की पिटाई के लिए भी तैयार हो गया.

आरोप है कि पुलिस वालों के सामने ही बारात पक्ष के लोगों ने लड़की के भाई की पिटाई की. उसके बाद शादी को तैयार नहीं हुए और लड़का और उसके पिता बारात लेकर लौट गए. लड़के के पिता गोलई साहनी ने तर्क दिया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उनके लोगों की बुरी तरह से पीटा है. बारातियों की पिटाई के बाद शादी कैसे हो सकती है.

इस संबंध में गुलरिहा एसओ मनोज राय ने बताया कि विवाद के बाद बारात लौटने का मामला संज्ञान में आया है. मौके पर पुलिस गई थी. दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया. हालांकि अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget