एक्सप्लोरर

रेप में असफल पिता ने की थी बेटी की हत्‍या, सिर खेत में दबाने के बाद नाले में फेंक दिया था धड़

यूपी के गोरखपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ रेप का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी.

गोरखपुरः कलयुगी पिता की करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. बीस दिन पहले रेप के प्रयास के दौरान उसने बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी. इसके बाद उसने बेटी के सिर को खेत की मिट्टी में दबा दिया और धड़ को बोरे में भरकर नाले में फेंक‍ दिया. पुलिस को वो बीस दिन से गुमराह कर रहा था. लेकिन अलग-अलग बयान बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हो गया. आखिरकार पुलिस ने खेत में दबा सिर और नाले से धड़ बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया.

गोरखपुर के गोला इलाके के रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि आरोपी ने 19 साल की पुत्री के साथ दुष्‍कर्म के प्रयास के दौरान विरोध पर उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी थी. 26-27 जुलाई की रात उसने घटना को अंजाम दिया. उसके बाद बेटी के सिर को धड़ से अलग करने के बाद खेत की मिट्टी में दबा दिया. जबकि उसके धड़ को बोरे में भरकर नाला में फेंक‍ दिया.

रेप में असफल पिता ने की थी बेटी की हत्‍या, सिर खेत में दबाने के बाद नाले में फेंक दिया था धड़

दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो रिश्‍तेदारों के साथ पुलिस को भी गुमराह करता रहा. रिश्‍तेदारों और पुलिस को अलग-अलग बयान देने के कारण पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया. पुलिस ने उसके बाद उसके साथ कड़ाई से पूछताछ शुरू की. लेकिन, उसके बावजूद वो पुलिस को गुमराह करने से बाज नहीं आया और बार-बार बयान बदलता रहा. बीस दिन तक पुलिस को इधर-उधर की बात करके गुमराह करने बाद जब पुलिस ने उसके साथ सख्‍ती दिखाई तो वो टूट गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसका सिर और धड़ को बरामद कर लिया. उसका सिर खेत से कंकाल के रूप में बरामद किया गया है. इसके साथ ही उसका धड़ जो काफी खराब हालत में था उसे भी नाला से बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्‍यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget