एक्सप्लोरर

बदचलन पिता से दूर रहती थी नाबालिग बेटी, बीमार दादी को देखने गई तो पिता ने किया दुष्कर्म

यूपी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एटा (यूपी): उत्तर प्रदेश के एटा में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले की खबर तब सामने आई जब पीड़िता के नाना ने इसकी शिकायत पुलिस से कराई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है.

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि किशोरी बीते 18 नवम्बर को अपनी बीमार दादी को देखने गयी थी. किशोरी के नाना ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी दामाद शराबी और गलत प्रवृत्ति का है. इसी के चलते उसकी बेटी अपनी दो बेटियों के साथ बीते छह वर्ष से मायके में रह रही है, जबकि उसका बेटा पिता के साथ रहता है.

यह है मामला 

नाना का आरोप है कि काफी दिनों से बीमार दादी ने पौत्री को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई, जिस पर बीते 18 नवम्बर को वह नाबालिग पिता के घर गयी थी. वहां जब वह रात में कमरे में सो रही थी तो पिता ने उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

पिता के घर से ननिहाल लौटने पर जब किशोरी ने अपनी मां और नाना को पूरी बात बतायी तो दोनों उसे लेकर जलेसर कोतवाली पहुंचे. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और पुलिस ने किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आने के बाद पहली नजर में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें-

BHU में मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति पर विरोध जारी, प्रदर्शन के 16वें दिन छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- निजी कंपनियों को खुश करने के लिए PSU को बेच रही मोदी सरकार

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच अवसरवाद का गठबंधन, ये स्थिर सरकार नहीं दे पाएगी- नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
NDMC की पहल, अब घर बैठे मिलेगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget