एक्सप्लोरर

यूपी: अलीगढ़ में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

अलीगढ़. उतर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसा गभाना थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर पचपेड़ा मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और कई लोगों को रौंद दिया. तेज गति से आ  रहा ट्रक अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर चला गया और तीन वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, टैंपो और कार में सवार बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों का भाकरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर हुई दर्दनाक मौत के बाद जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह रामकुमार और उनका बेटा दीपक कुमार शर्मा ड्यूटी करके जब घर वापस लौट रहे थे तभी गभाना थानाक्षेत्र के पचपेड़ा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. रामकुमार शर्मा और बेटे दीपक कुमार शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक रामकुमार शर्मा सरकारी विभाग एफसीआई में कार्यरत थे.

यूपी: अलीगढ़ में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, 7 घायल

भीषण सड़क हादसे को लेकर एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गभाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव के पास अलीगढ़ से दिल्ली की तरफ एक ट्रक तेज गति से जा रहा था. उसी दौरान गांव की रहने वाली एक महिला जब सड़क पार कर रही थी तो उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया. ट्रक डिवाइडर पार गया और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में घुस रही उज्बेक महिला गिरफ्तार, खुद को बता रही थी कश्मीरी पंडित

यूपी: कानपुर के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 9 और लड़कियां कोरोना पॉजिटिव, इससे पहले 57 मामले आये थे सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget