एक्सप्लोरर

स्विस युगल पर हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, सरकार ने की घटना की निंदा

स्विट्जरलैंड के रहने वाले जेमी और मैरी 30 सितंबर को भारत आए थे. ताजमहल देखने के बाद वह फतेहपुर सीकरी घूमने पहुंचे. दोनों लोग रेलवे ट्रैक के पास थे कि तभी कुछ लोगों ने उन पर पत्थरबाजी कर दी.

आगरा: आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्विट्जरलैण्ड के एक युवा जोड़े पर हमले के मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज शाम बताया कि सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है. इनमें दो नाबालिग हैं. वहीं केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने इस घटना की निंदा की है. अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया था, इसलिये पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी असंज्ञेय रिपोर्ट लिखी थी. सरकार और अन्य दलों के कई नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं. भाकपा की वृंदा करात, पर्यटन राज्यमंत्री के जे अल्फोंस और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने घटना की निंदा की है, जबकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने कार्यालय के अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती स्विस नागरिकों से मिलने के लिये भेजा है. वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार पीड़ितों की स्थिति पर निगाह रखे हुये है. स्वराज ने भी इस वारदात को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर सिलसिलेवार लिखा, ‘‘हमारे संयुक्त सचिव एस भट्टाचार्य और भारत में स्विट्जरलैंड के लिये नामित भारतीय राजदूत सी बी जॉर्ज ने आज सुबह अस्पताल में स्विस नागरिकों क्लर्क और मैरी द्रोज से मुलाकात की है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने स्विटजरलैंड के राजदूत एंड्रियास बाम को लिखे पत्र में इस घटना को ‘‘चौंकाने वाली और भयानक’’ बताया हैं. उन्होंने कहा कि स्विटजरलैंड के दो नागरिकों पर हुये हमले की घटना भारतीयों के लिये ‘‘बेहद शर्मनाक’’ है. करात ने स्विस राजदूत को लिखे पत्र में इस घटना पर अफसोस व्यक्त किया है. क्या है पूरा मामला स्विट्जरलैंड के रहने वाले जेमी और मैरी 30 सितंबर को भारत आए थे. ताजमहल देखने के बाद वह फतेहपुर सीकरी घूमने पहुंचे. दोनों लोग रेलवे ट्रैक के पास थे कि तभी कुछ लोगों ने उन पर पत्थरबाजी कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटकों ने बताया कि लोग उनके साथ जबरन सेल्फी लेना चाह रहे थे. जब पर्यटकों ने इससे मना किया तो लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और फिर जब ये लोग थोड़ा अकेले हुए तो उनके साथ मारपीट कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget