एक्सप्लोरर

यूपी की जेलों में मोबाइल ही नहीं केक भी मिलते हैं, फैजाबाद मामले की जांच करेंगे डीआईजी जेल

फैजाबाद जेल में जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक कैदी का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. यूपी के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि डीआईजी जेल को इस मामले की जांच सौंपी गई है.

लखनऊ: फैजाबाद जेल में जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक कैदी का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. यूपी के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि डीआईजी जेल को इस मामले की जांच सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि अगर वीडियो जांच में सही निकला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 23 जुलाई को कैदी शिवेंद्र सिंह ने जेल के अंदर जन्मदिन मनाया था जिसका वीडियो वायरल हो गया था. पेशी पर आए कैदी शिवेंद्र ने साफ कहा कि उसने जेलर को इसके लिए बाकायदा पैसा दिया था. कैदी शिवेंद्र और उसके अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि जेलर ने एक लाख रुपए लेकर जेल में फोटोयुक्त केक, लाइटर, केक काटने के लिए चाकू दिया. उसने ये भी खुलासा किया कि जेल में पैसे देकर सारी सुविधाएं मिल जाती हैं. हालांकि जेलर विनय कुमार दुबे का कहना है कि जब ये बर्थडे मनाया गया तो वो छुट्टी पर थे. फ़ैज़ाबाद के डीएम अनिल पाठक का कहना है कि एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट से मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी. यूपी की जेलों से अक्सर मोबाइल आदि मिलने की खबरें सामने आती रही हैं. हाल ही में बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की कत्ल भी कर दिया गया था. अब जेल से जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है जो यकीनन जेल प्रशासन पर सवाल खड़े करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget