एक्सप्लोरर

मेरठ: हवाई जहाज से गिरे आग के गोले, मकान की छत जली, कार में लगी आग

आसमान से गुजर रहा एक हवाई जहाज यहां की आबादी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है. हवाई जहाज से जलते हुए शोले आबादी वाले इलाके पर गिरे और एक मकान की छत जलकर स्वाहा हो गई.

मेरठ: आसमान से गुजर रहा एक हवाई जहाज यहां की आबादी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है. हवाई जहाज से जलते हुए शोले आबादी वाले इलाके पर गिरे और एक मकान की छत जलकर स्वाहा हो गई. घर में खड़ी एक कार में भी इन शोलों के गिरने से आग लग गई. फोरेंसिक टीम की जांच में इन दोनों जगहों पर ज्वलनशील पदार्थ होने की पुष्टि हुई है. मेरठ के किठौर इलाके के माछरा गांव में खेतों में काम कर रहे किसान बुधवार को अचानक आसमान की दृश्य देखकर हैरत में पड़ गये. दिल्ली की ओर से आ रहे एक हवाई जहाज के ठीक नीचे अचानक आग के गोले फूटे जा रहे थे जिनमें धमाके के बाद नीली चिंगारियों से घिरी आग जमीन पर गिरती दिखती थीं. खराब हैंडराइटिंग के कारण कोर्ट ने तीन डॉक्टरों पर लगाया 5-5 हजार का जुर्माना यह हवाई जहाज जब गांव के ऊपर से गुजरा तब भी यह प्रक्रिया जारी रही. आग के कुछ शोले गांव के एक मकान और उसके पास में खड़ी कार पर भी गिरे. लकड़ी और फूस से बनी मकान की छत शोलों के गिरने से लगी आग की वजह से जलकर स्वाहा हो गई. शेखर की कार के अगले हिस्से में लगी आग को लोगो ने पानी डालकर बुझाया. मेरठ: हवाई जहाज से गिरे आग के गोले, मकान की छत जली, कार में लगी आग आसमान ने आग गिरने से पूरे गांव में हड़कंप का माहौल हो गया. पुलिस को सूचना दी गई तो थाना पुलिस के निरीक्षण के बाद मौके पर पुलिस की फोरेंसिक टीम पहुंची. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने आसमान से गिरे अवशेष बरामद किये. अवशेषों की शक्ल जले हुए तारों से कनैक्ट किसी पुर्जे जैसी है. क्यों न गोवर्धन के गिरिराज पर्वत को हेरिटेज स्थल घोषित कर दिया जाए: एनजीटी इनसे जुड़ा एक प्लास्टिक का रैपर भी मिला है जिस पर Warning Explosive लिखा होने की पुष्टि हो रही है. यह रैपर गांव के नरेश त्यागी के मकान की छत में लगी आग की राख से बरामद किया गया. क्षेत्राधिकारी किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जो अवशेष बरामद किया है वह निश्चितरूप में ज्वलनशील पदार्थ है. ग्रामीणों के मुताबिक यह एक हवाई जहाज से गिरा है. इसकी विस्तृत जांच के लिए एविएशन कंपनी और हवाई पट्टी के अफसरों से सम्पर्क किया जा रहा है जिससे इस वस्तु के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके. हवाईजहाज से किसी ज्वलनशील पदार्थ का गिरना और नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ठाणे: ऑफिस में घुसकर उद्धव गुट के नेता की गोली मारकर हत्या, हिरासत में 2 आरोपी
ठाणे: ऑफिस में घुसकर उद्धव गुट के नेता की गोली मारकर हत्या, हिरासत में 2 आरोपी
अमेठी में सड़क पर महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 30 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
अमेठी में सड़क पर महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 30 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज दर्जे पर मंडरा रहा खतरा, हाईकोर्ट ने जताई चिंता
जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज दर्जे पर मंडरा रहा खतरा, हाईकोर्ट ने जताई चिंता

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget