एक्सप्लोरर

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व स्वास्थ्य निदेशक का शव, फ्लैट में थे अकेले

पूर्व स्वास्थ्य निदेशक की गुरुवार सुबह अपने फ्लैट में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उनका शव बेड पर पड़ा मिला. वह फ्लैट में अकेले ही रहते थे. पत्नी से उनका विवाद चल रहा था.

आगरा: पूर्व स्वास्थ्य निदेशक की गुरुवार सुबह अपने फ्लैट में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उनका शव बेड पर पड़ा मिला. वह फ्लैट में अकेले ही रहते थे. पत्नी से उनका विवाद चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक संजय प्लेस स्थित एचआईजी कॉलोनी के फ्लैट संख्या 5/7 में रहने वाले डा. केसी अग्रवाल (75) स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वह फिलहाल नाई की मंडी स्थित एक चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बताया बीजेपी का चुनावी रोबोट

बताते हैं कि उनका अपनी पत्नी बीना अग्रवाल से लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसलिए वह काफी समय से फ्लैट में अकेले ही रहते थे. गुरुवार सुबह उनकी नौकरानी सुषमा घर में काम करने पहुंची. लेकिन पूर्व निदेशक ने उसे कुछ देर बाद आने को कहा.

नौकरानी करीब 30 मिनट बाद दोबारा फ्लैट में पहुंची तो डा. अग्रवाल बेडरूम में बेहोशी की हालत में पड़े थे. सुषमा ने शोर मचाया और लोगों को पूर्व निदेशक की हालत की जानकारी दी. जब तक लोग मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी.

दो बच्चों को जहर देकर मां ने की खुदकुशी, पति की मौत के बाद रहती थी डिप्रेशन में

सोसाइटी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और डा. अग्रवाल की पत्नी और दो विवाहित बेटियों को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट की पड़ताल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

पुलिस को शक है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget