एक्सप्लोरर

SP विधायकों ने भी मिलाया EVM के विरोध में सुर से सुर, की बैलेट पेपर से वोटिंग की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में अपनी करारी हार के कारण तलाश रही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में छेड़छाड़ के बीएसपी सुप्रीमो मायावती और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आरोपों के सुर में सुर मिलाते हुए मांग की है कि भविष्य में होने वाले चुनावों में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो.

भविष्य में सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए ही कराये जाने की मांग

एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों की आज पार्टी राज्य मुख्यालय पर हुई बैठक में विधायकों ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया. साथ ही मांग की कि भविष्य में सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिये ही कराये जाने चाहिये. हालांकि हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग नहीं उठी.

उन्होंने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जिन तरीकों का इस्तेमाल किया, वे लोकतंत्र के लिये खतरा हैं. बीजेपी ने ईवीएम में गड़बड़ी करवाकर चुनाव जीता है. इस आरोप को साबित करने के लिये तमाम सुबूत इकट्ठा किये जाने चाहिये. बैठक में अखिलेश के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत एसपी के सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद थे.

ईवीएम से छेड़छाड़ किये जाने का आरोप

आपको बता दें कि बीएसपी प्रमुख मायावती ने 11 मार्च को आए विधानसभा चुनाव के परिणाम में अपनी पार्टी की करारी शिकस्त के बाद ईवीएम से छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया था. उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी थी कि अगर वह वाकई सही है तो बैलेट पेपर्स का इस्तेमाल कराकर चुनाव लड़े.

मायावती ने ईवीएम मामले में अपनी लड़ाई को और तेज करने वाला बयान देते हुए कल कहा था कि वह ईवीएम में छेड़छाड़ के खिलाफ अदालत जाएंगी और उनकी पार्टी अब हर महीने की 11 तारीख को ‘काला दिवस’ मनाएगी. हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में एसपी 47 सीटें जीतकर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी है. वहीं, बीएसपी को मात्र 19 सीटें ही मिली हैं.

ईवीएम से छेड़छाड़ की कोई सम्भावना ही नहीं: चुनाव आयोग

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी कहा था कि ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका की वजह से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी चुनाव में इसके इस्तेमाल के खिलाफ थे. इस बीच, चुनाव आयोग ने आज एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की कोई सम्भावना ही नहीं है, क्योंकि इस्तेमाल से पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उसका निरीक्षण किया जाता है और उन सभी नुमाइंदों के संतुष्ट होने के बाद उनके द्वारा हस्ताक्षरित सील वाली ईवीएम को ही मतदान के लिये इस्तेमाल किया जाता है.

आयोग के अनुसार कई दल यह दलील दे रहे हैं कि कई देशों में ईवीएम का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन सचाई यह है कि भारत में और विदेश में इस्तेमाल की जा रही ईवीएम में मूलभूत अंतर यह है कि हिन्दुस्तान में प्रयोग की जा रही ईवीएम ‘स्टैंड अलोन’ मशीनें हैं और उन्हें इंटरनेट से हैक नहीं किया जा सकता. इसके अलावा उसमें जो चिप लगी होती है, उसकी प्रोग्रामिंग मशीन के निर्माण के वक्त ही की जा सकती है. उसके बाद उसमें कुछ नहीं किया जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget