एक्सप्लोरर

30 साल से अंधेरे में है यूपी का ये गांव, बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे हैं कपड़े

सरकार गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है लेकिन गिरधरपुर गांव में 30 साल पहले चोरी हुआ ट्रांसफॉर्मर आज तक नहीं लग सका है. हालत ये है कि बिजली नहीं होने की वजह से लड़कों की शादियां नहीं हो रही है. बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाते हैं.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्री 4 साल पूरे होने पर देश भर में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं. गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का दावा कर रहे हैं लेकिन बरेली में एक गांव ऐसा भी है जहां 30 साल पहले ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गया था और आज तक नहीं लग सका. जिस वजह से ग्रामीण बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं. बिजली नहीं होने की वजह से लड़कों की शादियां नहीं हो रही है. बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाते हैं.

बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे है कपड़े

बरेली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर शीशगढ़ का गिरधरपुर गांव है. दरअसल इस गांव में 30 साल पहले बिजली पहुंच गई थी. पांच-छह महीने तक बिजली आई और एक दिन रात में चोर ट्रांसफॉर्मर चुरा ले गए. जिसके बाद से आज तक यहां बिजली नहीं पहुंची.

दिए की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

गांव के बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं. महिलाएं घरों में हाथ वाले पंखे से काम चलाती हैं तो गांव के पुरुष पेड़ के नीचे बैठकर गर्मी का आनंद लेते हैं. ऐसा नहीं की गांव वालों ने कोई प्रयास नहीं किया. ग्रामीणों ने सांसद, विधायक से लेकर अफसरों तक से शिकायत की लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई. उन 30 सालों में देश और प्रदेश के कई सरकारें बदल गई. लेकिन गांव वालों के दिन नहीं बदले. यूपी में कांग्रेस, एसपी, बीएसपी, बीजेपी सभी सरकारे रहीं लेकिन किसी ने भी इन ग्रामीणों की सुध नहीं ली.

बिजली नहीं होने से नहीं हो रही शादियां

बिजली नहीं होने की वजह सर गांव में शादियां नही होती. गांव के दर्जनों लड़के कुंवारे हैं. गांव में अगर शादी में किसी को दहेज में फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी मिली है तो वो सब रखे-रखे बेकार हो जाते हैं.

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी नहीं सुनी ग्रामीणों की

ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ चुनाव के वक्त नेता वोट मांगने आते हैं उसके बाद कोई भी शक्ल नहीं दिखाता. चुनाव के वक्त नेता आश्वासन देते हैं कि गांव में बिजली लगवा देंगे लेकिन जितने के बाद कोई उन ग्रामीणों की सुध नहीं लेता. वहीं चार साल पूरे होने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता बरेली के सातवी बार के सांसद और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार कह रहे हैं कि उन्होंने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है.

सौभाग्य योजना से होगा छुटे हुए गांव और मजरों में बिजली पहुंचाई जाएगी

जब इस बारे में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश कुमार से पूछा गया तो उनका कहना है जितने भी गांव बिजली से वंचित रह गए है वहां पर सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि गिरधरपुर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगे होने की उनके पास जानकारी नहीं है.लेकिन अब गांव में टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि अभी भी बरेली के ग्रामीण इलाकों में करीब 372529 कनेक्शन होना बाकी रह गए हैं. इसके अलावा शहरी इलाके में 88012 लोग कनेक्शन से वंचित रह गए है जिनको जल्द ही कनेक्शन दिया जाएगा. इसके लिए 200 करोड़ का बजट सरकार की तरफ से दिया गया है और दिसम्बर 2018 तक इस काम को पूरा करने की समयसीमा है.

गिरधरपुर गांव में किसान बिरादरी के लोग रहते हैं करीब 5000 आबादी वाले इस गांव में 1150 वोटर हैं. इस गांव में गरीबी की वजह से आज तक कोई बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक नहीं बन सका. गांव में घरों में शौचालय भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget