एक्सप्लोरर

In Depth: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: आज यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में, मणिपुर में दो चरण में और यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पांचों राज्यों में वोटिंग चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को खत्म होगी और 11 मार्च को नतीजे आ जाएंगे. आपको बताते हैं कि कब किस राज्य में चुवान होने वाले हैं.

यूपी 

यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग होगी. तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग होगी. चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी. छठें चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर चार मार्च को वोटिंग होगी. सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग होगी. नामांकन की आखिरी तारीख और विस्तार पूर्वक जिलों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें.

election02 पंजाब

पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. वहीं 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं. पंजाब में किस पार्टी के पास कितनी सीटें हैं ये जानने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड

उत्तराखंड में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे. चुनावों का नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2017 को जारी होगा. वहीं नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी होगी. 28 तारीख को नामों की छंटाई होगी. 11 मार्च को सभी राज्यों के वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी.  विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

गोवा

गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटों पर 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. गोवा में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल भी 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. गोवा में 11 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा और नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 18 जनवरी, 2017 है. विस्तार से यहां पढ़ें

मणिपुर

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की 38 सीटों पर चार मार्च को और दूसरे चरण में 22 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होगी. मणिपुर में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल भी 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. मणिपुर में सीटों और पार्टियों के बार में विस्तार पूर्वक यहां पढ़ें

आपको बता दें कि पांचों राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. इनमें से कुल 133 सीटें सुरक्षित हैं. कुल एक लाख 85 हजार बूथ बनाए गए हैं. कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ होंगे और रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएँगे. चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा बढ़ा दी है. चुनाव प्रचार में उम्मीदवार यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा 28 लाख खर्च कर सकते हैं. गोवा और मणिपुर में ज्यादा से ज्यादा 20 लाख खर्च कर सकते हैं.पांचो राज्यों में चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दिया है.

यहां देखें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह भी पढ़ें-

जानें- कब खत्म हो रहा है यूपी सहित पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल यूपी सहित पांच राज्यों में आचार संहिता लागू, जानें- क्या होती है आचार संहिता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget