एक्सप्लोरर

नए सिरे से जारी होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां अब नए सिरे से घोषित की जाएंगी. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड की ओर से घोषित की गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियों को रद्द करते हुए नए सिरे से इसकी घोषणा करने के निर्देश दिए हैं.

election-commission21

आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश के साथ बैठक कर नए सिरे से परीक्षा कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया है. यह बैठक अगले सप्ताह होगी. बैठक में तय होने वाला परीक्षा कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा. आयोग की सहमति मिलने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा.

विभाग के आला अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करने का निर्देश

यूपी बोर्ड की ओर से गुरुवार को ही साल 2017 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथियां (16 फरवरी से 20 मार्च के बीच) घोषित कर दी गई थी. यह जानकारी मिलने पर भारत निर्वाचन आयोग ने आपत्ति जताते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करने का निर्देश दिया था.

आयोग का कहना था कि उसकी सहमति के बिना ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया. आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को शुक्रवार को दिल्ली तलब भी किया था. इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम तय करने के लिए बैठक अगले सप्ताह होगी. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह बैठक 15 दिसंबर को हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget