एक्सप्लोरर

निर्वाचन आयोग ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में निर्वाचन आयोग के दल ने आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में निर्वाचन आयोग के दल ने आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयोग की टीम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ देर रात तक चली मैराथन बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए अब तक की तैयारियों का जायजा लिया.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान के दौरान व्यवधान ना उत्पन्न होने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीन की समय रहते जांच करने के निर्देश दिए. उन्होंने साथ ही कहा कि रिजर्व वोटिंग मशीनों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस वाहनों की व्यवस्था की जाए.

Kumbh Mela 2019: सड़क पर निकला 510 बसों का 3.2 किलोमीटर लंबा काफिला, देखते रह गए लोग

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 के बारे में जानकारी दी जाए और सोशल मीडिया की निगरानी करने के लिए हर जिले में मीडिया सेंटर स्थापित किया जाए.

अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान धार्मिक, सामुदायिक, जाति और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव न पनपने पाए. इसके लिए सामाजिक संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों और गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जाए. संवेदनशील क्षेत्रों को चयनित कर वहां सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जाए. प्रदेश से लगी सीमाओं पर खास चौकसी बरती जाए.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाए. इसके लिए ऐसे मतदान केंद्रों को पहले ही चिन्हित किया जाए.

उन्होंने कहा कि आयोग के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इस बैठक में प्रदेश के सभी मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, परिक्षेत्र उपमहानिरीक्षक तथा जिला पुलिस प्रमुख मौजूद थे.

यूपी: मायावती की PM पर वार, कहा- विंग कमांडर पाकिस्तान के क़ब्ज़े में, मोदी सरकार को पार्टी की चिन्ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget