एक्सप्लोरर

यूपी की खूनी सड़कें: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी में अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है. दो लोग बस्ती जिले में, तीन मथुरा में, एक हरदोई में और दो बांदा में जान से हाथ धो बैठे. सर्दी में और भी कोहरा होगा, तब यूपी की सड़कें और भी खतरनाक हो सकती हैं.

लखनऊ: यूपी में अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है. दो लोग बस्ती जिले में, तीन मथुरा में, एक हरदोई में और दो बांदा में जान से हाथ धो बैठे. सर्दी में और भी कोहरा होगा, तब यूपी की सड़कें और भी खतरनाक हो सकती हैं.

बस्ती: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटी, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में शटरिंग का सामान लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक गौर थाना क्षेत्र के नरखरी से गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर शटरिंग का सामान लाद कर छितहा के लिए जा रहा था. रास्ते में खड़िऔवा के पास ठडियवना गांव के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब दस फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई.

इस हादसे में चालक धर्मेद्र निवासी नर्थरी थाना गौर, विजय कुमार उर्फ पप्पू निवासी चकचई थाना गौर और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने धर्मेद्र और पप्पू को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

मथुरा: सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. तीनों युवक आपस में दोस्त थे और राया से मथुरा लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक सुनील चंद्र अपने दोस्त कलुआ और सोनू के साथ राया गया हुआ था.

बताते हैं कि बुधवार रात तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर राया से मथुरा लौट रहे थे. देर रात किसी वक्त जमुनापार क्षेत्र में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. गुरुवार सुबह लोगों ने तीनों के शव सड़क किनारे पड़े देखे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हरदोई: अनियन्त्रित बोलेरो खाई में गिरी, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार को लोनार कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक अनियन्त्रित बोलेरो खाई में जा पलटी. इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लोनार कोतवाली क्षेत्र कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.

इस हादसे में वाहन सवार दो युवक ग्राम मदनापुर निवासी कमलेश उर्फ प्रधान (22) और शोभित (21) गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शोभित की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है.

बांदा: सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा और अतरहट गांव के बीच एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. चिल्ला थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने गुरुवार को बताया कि थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव का युवक उपेंद्र द्विवेदी (26) बुधवार सुबह किराना दुकान का सामान लेने मोटरसाइकिल से बांदा गया था. वापस आते समय उसके साथ बांदा शहर के मुक्तिधाम मुहल्ले का निवासी चंन्द्रप्रकाश (35) भी मोटरसाइकिल पर सवार हो गया.

चिल्ला की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने पपरेंदा और अतरहट गांव के बीच मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है और तलाश की जा रही है. पोस्टमॉर्टम के दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और जांच आरंभ कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget