Coronavirus: पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों और स्टेशनों पर बचाव की बड़े पैमाने पर तैयारियां, बिहार-झारखंड से गुजरती हैं कई रेल
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक ने आदेश दिए हैं कि बड़े पैमाने पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोरोना वायरस से रोकथाम के सभी उपाय किए जाएं.

पटनाः बिहार और झारखण्ड के कई इलाकों से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों और स्टेशनों पर कोरोना से बचाव की बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी ने इस बारे में कई जगहों के वीडियो पोस्ट किए हैं. हाज़ीपुर , धनबाद , पटना , दानापुर समेत कई छोटे बड़े स्टेशन पर साफ सफाई और दूसरे इंतज़ाम करते हुए देखे जा सकते हैं. राजधानी ट्रेन समेत कई एक्सप्रेस गाड़ियों के परदे उतारे जा रहे हैं. स्टेशन और बोगी में फॉगिंग की जा रही है.
मुख्य महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे ने आदेश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर रोकथाम के सभी उपाय किए जाएं. सभी स्टेशन पर कीटाणु रहित करने के लिए सफाई हो. ईएमयू और डीएमयू में रात में सफाई की जाए. सभी डिवीजन के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि लगातार ये काम करते रहने हैं.
बोगियों के रख रखाव के समय लाइजोल जैसे सफाई केमिकल का उपयोग कर कीटाणु रहित किया जाए. कुर्सी, वॉशबेसिन , बेंच , बाथरूम , दरवाजों , रेलिंग, खिड़कियों , चेन , खाना खाने वाले टेबल और यहां तक कि चिटकिनी तक को कीटाणुरहित किया जाए. सभी कोच में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड साबुन रखा जाए.
इसके अलावा और कई निर्देश दिए गए हैं जिनके मुताबिक कहा गया है कि सभी एसी बोगी से परदों को हटाया जाए. ट्रेनों में और रेलवे लाइन पर रोज़ फॉगिंग की व्यवस्था की जाए. इन आदेश के तहत कई काम किए गए हैं और भी कई जगह सफाई का काम चल रहा है.
ये भी पढ़ें
Coronavirus LIVE Updates: पद्म अवॉर्ड्स भी टले, 3 अप्रैल को होना था समारोह, नई तारीख अभी तय नहीं
Source: IOCL

























