एक्सप्लोरर

एटा: सांप ने काटा तो शराब के नशे में धुत युवक ने सांप को ही चबा डाला, अब हालत गंभीर

यूपी के एटा में एक युवक ने शराब के नशे में जहरीले सांप को चबा डाला. डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है लेकिन परिजन उसे घर ले गए हैं.

एटा: एटा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरौली में राजकुमार नामक युवक को एक जहरीले सांप ने आकर काट लिया. उसने काटने वाले सांप को पकड़ कर, उसे दांतों से काटकर उसके तीन-चार टुकड़े कर डाले. इस घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और वह नशे में धुत राजकुमार को लेकर जिला चिकित्सालय आए, जहां वह उस कटे हुए सांप के टुकड़े भी थैली में रख कर साथ लाए.

डॉक्टर ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी. आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे इलाज के लिए आगरा या अलीगढ़ तो नहीं ले जा सके और उसे घर ले गए. यह समाचार लिखे जाने तक राजकुमार जीवित था और उसका इलाज देसी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था.

वहीं, राजकुमार की मां राजरानी ने बताया,"मेरा पुत्र शराब पीने का आदि है और उसने रात को भी शराब पी रखी थी. नशे में होने के कारण ही उसने ऐसी गंभीर घटना को अंजाम दे दिया."

जिला चिकित्सालय एटा में तैनात डॉक्टर राहुल वार्ष्णेय ने बताया,"बीती रात एक युवक काफी शराब पिये हुए था. उसे उसके परिजन लेकर आए, साथ में एक थैले में एक सांप भी लाए. परिजन ने बताया कि युवक ने काट कर इस सांप के कई टुकड़े कर दिए हैं. मेरे द्वारा परीक्षण करने पर मुझे उसके शरीर पर कहीं नहीं लगा कि उसे सांप ने काटा है जबकि उसके परिजन सांप के काटे जाने की बात कह रहे हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए यहां उपचार न होने के कारण उसे आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget