एक्सप्लोरर

कानपुर से दोबारा लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं डॉ मुरली मनोहर जोशी, अटकलें तेज

जानकारी के मुताबिक डॉ मुरली मनोहर जोशी अगस्त में कानपुर आये थे. उन्होंने अपने खास पदाधिकारियों और विधायकों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की थी. उनकी बातों से साफ़ था की वो दोबारा कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

कानपुर: कानपुर के कद्दावर बीजेपी नेता और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने की बात सामने आयी है. डॉ जोशी अपने कार्यकाल में कानपुर की जनता को सबसे कम समय दिया है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व यह बात स्पष्ट कर चुका है कि बीते 5 साल कामकाज और संगठन पर ध्यान नहीं देने वालों सांसदों का टिकट आगामी लोकसभा चुनाव में कटना तय है. इस बात को कुछ दिन पहले ही प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी दोहराया था. इसके बाद से ही बीजेपी के प्रदेश भर के सांसदों में हड़कंप मचा हुआ है.

बता दें कि शहर में उनके लापता होने के पोस्टर तक चस्पा किये जा चुके हैं. इस स्थिति में केंद्रीय नेतृत्व उन्हें कानपुर से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी.

जानकारी के मुताबिक डॉ मुरली मनोहर जोशी अगस्त में कानपुर आये थे. उन्होंने अपने खास पदाधिकारियों और विधायकों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की थी. उनकी बातों से साफ़ था की वो दोबारा कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने पार्टी इकाई को कुछ खास तैयारियां करने की जिम्मेदारी भी दी है.

डॉ. जोशी कानपुर में एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री करने के मूड में हैं. डॉ जोशी अपने कार्यकाल में सांसद निधि से खर्च की गयी रकम का ब्यौरा देंगे और विकास कार्यो की स्मारक पट्टिका का लोकार्पण करेंगे. इस स्मारक पट्टिका में कानपुर के विकास कार्यो का पूरा लेखाजोखा होगा. इस कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाया जायेगा, इसका उद्देश्य होगा की शहर की जनता भी जान सके की शहर के विकास में कितना धन खर्च किया गया है.

शहर की मलिन बस्तियों को संवारने के लिए सांसद ढाई करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं. इसके लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से भी बातचीत की गयी है. कानपुर के विभिन्न विधानसभाओं में बनी मलिन बस्तियों में लाइट, पानी, सड़क, सीवर, बिजली के पोल, प्रकाश मार्ग और जिनके मकान जर्जर है उनकी मरम्मत का कार्य कराया जायेगा. यह सभी काम लोकसभा चुनाव से पहले होना तय किया गया है.

डॉ मुरली मनोहर जोशी की बात की जाये तो कानपुर की जनता में उनके खिलाफ बेहद आक्रोश है. कहा जा रहा है कि शहर की जनता ने उन्हें लापता सांसद होने का दर्जा दिया है, उनके नाम पर शहर में लापता सांसद के पोस्टर भी चस्पा हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget