एक्सप्लोरर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, औरंगाबाद में बीजेपी नेता की तो बेगूसराय में सरकारी कर्मचारी की हत्या

बिहार के अलग अलग जिलों में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें से एक बीजेपी के नेता बताए जा रहे हैं जबकि दूसरा व्यक्ति सरकारी कर्मचारी.

पटनाः बिहार में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम में अपराधियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें से एक बीजेपी के नेता बताए जा रहे हैं जबकि दूसरा व्यक्ति सरकारी कर्मचारी. पहली घटना औरंगाबाद जिले की है जहां हसपूरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवारों ने बीजेपी नेता मदन यादव को गोली मार दी. रोजाना की तरह मदन यादव अपने साथियों के साथ सुबह टहलने के लिए निकले थे. जैसे ही वह पहडपुरा गांव के नजदीक पुल के पास पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.

अपराधियों ने मदन यादव के सर में गोली मार दी इस दौरान मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे अपराधी वहां से भाग चुका था. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है.

सरकारी कर्मचारी की हत्या

दूसरी घटना बेगूसराय जिले की है जहां अपराधियों ने चेरिया बरियारपुर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव सत्येंद्र नाथ चौधरी को उनके घर में घुंसकर मर्डर कर दिया. घटना जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पनहास चौक की है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार अपराधी जो हेलमेट लगाए उनके घर में पहुंचा और सत्येंद्र नाथ चौधरी से कुछ सामान मांगा.

सामान लाने के लिए जैसे ही वह मुड़े अपराधी ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस दौरान उनकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी. गोली आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी वहां पहुंची तबतक अपराधी वहां से फरार हो गए थे.

मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए हैं. दोनों घटनाओं के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है.

मोतीहारी में मर्डर, लूटे रुपये

बता दें कि इससे पहले अपराधियों ने मोतिहारी जिले में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी और पैसे लूट लिए. मृतक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. घटना रघुनाथपुर थाना के लक्ष्मीपुर गदरिया की है. जिले में एक सप्ताह में हत्या की यह दूसरी घटना है.

तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 50 हजार जुर्माने के साथ खाली करना होगा बंगला

मेट्रो क्राइम: 'टल्ली गर्ल' की नौटंकी ! । चेन्नई में तमिल फिल्म अभिनेत्री संध्या का कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget