एक्सप्लोरर

मेरठ: फैक्टरी मालिक ने चोरी के शक में पीट-पीट कर चौकीदार और प्लंबर को मार डाला

टाइल्स फैक्ट्री में मोटर चोरी के शक में चौकीदार और उसके रिश्तेदार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. वारदात का आरोप फैक्ट्री मालिक प्रशांत चौधरी पर लगा है.

मेरठ: टाइल्स फैक्ट्री में मोटर चोरी के शक में चौकीदार और उसके रिश्तेदार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. वारदात का आरोप फैक्ट्री मालिक प्रशांत चौधरी पर लगा है. फैक्ट्री मालिक ने चौकीदार और उसके प्लंबर रिश्तेदार को बुलाकर पहले बंधक बनाया और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद दोनों शवों को घसीटकर एक चारपाई पर डाल दिया गया.

मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम चौधरी के पुत्र प्रशांत की एक टाइल्स फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में अशोक चौकीदारी का काम करता है. 20 दिन पहले फैक्ट्री का एक मोटर चोरी हो गया जिसके बाद प्रशांत ने फैक्ट्री में ही पूछताछ के बहाने चौकीदार अशोक को बंधक बना लिया.

बड़ा बयान: राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लायक, अंतिम फैसला जनता के हाथ में- राजभर

इस दौरान प्रशांत अपने साथियों के साथ ऑफिस में बैठकर शराब भी पीता रहा. प्रशांत का शक अशोक के एक रिश्तेदार अजय पर भी था. प्रशांत ने अजय को फोन करके फैक्ट्री में बुलाया. अजय प्लंबर का काम करता है. अशोक और अजय को बांधकर प्रशांत और उसके साथियो ने उनसे पूछताछ की और इसी दौरान डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी.

बेरहमी से पिटाई का यह दौर कई घंटे तक चला. फैक्ट्री में बनने वाले टाइल्स के ढेर पर पिटाई के बाद दोनों को डाल दिया गया. पिटाई के दौरान डंडो से पैरों की उंगलियों और गुप्तांगों पर भी प्रहार किए गए. अशोक और अजय को करंट भी लगाया गया. हालत बिगड़ने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सत्ता में आते ही एक हफ्ते में शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण- प्रवीण तोगड़िया

वारदात के सामने आने के बाद पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर प्रशांत चौधरी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने प्रशांत और उसके 3 साथियो की गिरफ्तारी कर ली है जिनमें प्रशांत का रिश्ते का चाचा अजब सिंह भी शामिल है. वारदात में पिटाई और प्रताड़ना की बात पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार कर ली है.

पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद उनके शवों को एक चारपाई पर डाला गया. मृतक अजय के भतीजे अंकुर ने बताया कि अजय की तलाश के लिए जब उसने अजय के फोन पर कॉल किया तो उस कॉल को प्रशांत ने रिसीव किया था. अजय के बारे में पूछने पर प्रशांत ने कहा कि- फैक्ट्री में लाशें पड़ी हैं उठाकर ले जा.

ब्लैकमेलर ने वायरल किए प्राइवेट फोटो, प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी प्रशांत, उसके रिश्ते के चाचा अजब सिंह और अमित नाम के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. जबकि चौथा आरोपी प्रताप अभी फरार है. आरोपी अमित जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान का भाई है. चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
Bihar News: 'यह कोचिंग संस्थान चलाने वाले...', खान सर की गिरफ्तारी के मामले पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'यह कोचिंग संस्थान चलाने वाले...', खान सर की गिरफ्तारी के मामले पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
राबड़ी-लालू ने लौटाई सुरक्षा तो भड़के RJD नेता शक्ति यादव, कहा- अपमानित करना चाहती है सरकार
राबड़ी-लालू ने लौटाई सुरक्षा तो भड़के RJD नेता शक्ति यादव, कहा- अपमानित करना चाहती है सरकार
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget