एक्सप्लोरर

न तो पार्टी का नाम बदलेगा और न ही सिंबल: मुलायम सिंह यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में दो फाड़ के बाद एकजुटता के प्रयासों की कड़ी में मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि वह पार्टी को एकजुट रखना चाहते हैं और इसे टूटने नहीं देंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह साइकिल को रखना चाहते हैं.

न तो पार्टी का नाम बदलेगा और न ही सिंबल

मुलायम ने एसपी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकर्ताओं और जनता पर पूरा भरोसा है कि पार्टी को टूटने नहीं देंगे. समाजवादी पार्टी का ना तो नाम बदलेंगे और ना ही चिन्ह बदलेंगे...हम पार्टी को एक रखना चाहते हैं और साइकिल भी रखना चाहते हैं.’’

mulayam-akhilesh-759-580x395

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं और अगले मुख्यमंत्री भी होंगे, यह भी (मुलायम ने) घोषित कर दिया है. साथ ही अखिलेश से कहा, ‘‘आप ऐसे लोगों के पास क्यों जा रहे हो, जिन्होंने फंसाया है. किसी विवाद में मत पड़ना. हम किसी भी कीमत पर पार्टी की एकता चाहते हैं.’’

हम पार्टी को बचाना चाहते हैं: मुलायम

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप हमारा सहयोग करें और समर्थन करें. यही वायदा कर दें कि आप हमारे साथ रहेंगे और पार्टी को बचाएंगे. हम पार्टी को बचाना चाहते हैं और यही कहना चाहते हैं कि हमारी एसपी और हमारी साइकिल बची रहे.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘‘अब क्या बचा मेरे पास. कुछ नहीं बचा. आपने (कार्यकर्ता) सही बोला. जो मेरे पास था, पूरा का पूरा दे दिया. अब मेरे पास क्या है...मेरे पास आप लोग हैं. मेरे पास कार्यकर्ता है, जिसने संघर्ष किया. मेरे पास जनता है जिसने समर्थन दिया. जनता की बदौलत आज हम यहां हैं और तब नेता बने हैं.’’

मैंने पार्टी को बनाने के लिए लाठियां खायी हैं: मुलायम सिंह यादव

मुलायम ने कहा कि पार्टी को बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है, तकलीफें झेली हैं. उन्होंने 1977 की इमरजेंसी देखी है. ‘‘हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी की एकता में बाधा ना पड़े. बहुत संघर्ष से एसपी खड़ी हुई है.’’

मुलायम सिंह ने कहा, ‘‘मैंने गरीबी में जीवन बिताया है. पार्टी को बनाने के लिए लाठियां खायी हैं.’’ मुलायम ने कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ही दो-दो जगह से उन्हें (लोकसभा) चुनाव लड़ाया और दोनों जगह भारी बहुमत से जिताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
आशुतोष रांका- सौरव दास को रिहा करने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
आशुतोष रांका- सौरव दास को रिहा करने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget