एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करना ‘लोकतंत्र की हत्या’: शरद यादव

शरद यादव ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग कर लोकतंत्र की हत्या की गयी है. विधानसभा भंग किये जाने के कदम का मैं विरोध और निंदा करता हूं.’’

जम्मू: वरिष्ठ नेता शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा को भंग किया जाना ‘लोकतंत्र की हत्या’ है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार रात अचानक राज्य विधानसभा भंग कर दी. इससे कुछ ही देर पहले पीडीपी ने विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से सरकार गठन का दावा किया था.

महबूबा मुफ्ती नीत गठबंधन सरकार से बीजेपी के अलग होने के बाद राज्य विधानसभा 19 जून से निलंबित चल रही थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) से 2016 में अलग होने के बाद शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) नाम से अपनी पार्टी बनायी और वर्तमान में वह इसका नेतृत्व कर रहे हैं.

शरद यादव ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग कर लोकतंत्र की हत्या की गयी है. विधानसभा भंग किये जाने के कदम का मैं विरोध और निंदा करता हूं.’’ सात बार सांसद रहे शरद यादव ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर सरकार गठन का दावा पेश किया. ऐसे में राज्यपाल की कार्रवाई स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को ना तो संविधान की परवाह है और ना ही वह देश के विभिन्न संस्थानों के प्रति सम्मान रखती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget